फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people injured after a garment-dyeing factory building collapsed in Ludhiana

लुधियाना : फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 100 फुट दूर गिरा एक हिस्सा, पांच मजदूर घायल

Sun, 25 Oct 2020 02:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Oct 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Three people injured after a garment-dyeing factory building collapsed in Ludhiana
लुधियाना में फैक्ट्री की इमारत गिरी। - फोटो : ANI

ताजपुर रोड की गीता कालोनी स्थित एडी डाइंग फैक्ट्री में रविवार सुबह मशीन के सॉफ्ट फ्लो में अचानक धमाका हो गया। इससे मशीन का एक पार्ट सौ फुट हवा में उछला और बरामदे की छत पर जा गिरा। हादसे में वहां सो रहे चार मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। 

विज्ञापन


धमाके के कारण फैक्ट्री और साथ लगती डेयरी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। डेयरी की दीवार गिरने के कारण छत नीचे आ गई और जानवर दब गए। लोगों ने जानवरों को बाहर निकालकर एक तरफ बांधा। बाहर घायल पड़े मजदूरों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों की पहचान नाग मनी, विकास, मनोज, अमरजीत कुमार और बब्बर के रूप में हुई है। सूचना पर थाना टिब्बा की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एडी डाइंग फैक्ट्री में रात को काम चल रहा था। फैक्ट्री मालिक अजय कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में कपड़ा रंगाई का काम चल रहा था। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने मशीन चला दी और खुद सो गया। इससे मशीन के अंदर गर्मी ज्यादा हो गई और धमाका हो गया। मशीन का एक पार्ट टूटकर हवा में सौ फुट दूर जाकर गिरा। एक हिस्सा सामने बरामदे की छत पर गिरा। ऐसे में वहां सो रहे मजदूर भागे तभी मशीन एक मजदूर के ऊपर गिर गई। बाकी के मजदूर मशीन से टकराकर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन में धमाके से डेयरी की दीवार टूट गई और छत नीचे आ गई। मलबे में दबे जानवरों को तुरंत बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक खुद भी पहुंच गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना टिब्बा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि मजदूरों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बाकी फैक्ट्री मालिकों ने आसपास के लोगों के हुए नुकसान का भुगतान करने की बात की है। इसे सभी लोग मान गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed