{"_id":"5e1f2b8b8ebc3e4b2504588e","slug":"three-people-died-in-roof-collapsed-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में दर्दनाक हादसाः मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में दर्दनाक हादसाः मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Thu, 16 Jan 2020 01:04 AM IST
ajay kumar
मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
अमृतसर के कस्बा तरसिक्का के अंतर्गत आते गांव डेयरीवाल में एक घर की छत गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों में जसवंत सिंह उर्फ जस्सा (55) उनकी पत्नी हरजीत कौर (50) और उनकी पोती रमनदीप कौर (3) शामिल हैं। घटना मंगलवार रात की है। आधी रात के बाद घर की छत गिरने से जोर की आवाज आई।
विज्ञापन
आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए तो देखा कि जस्सा के घर की छत गिर गई है। लोगों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। जब तक मलबा हटता तब तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घर की छत के लोहे के गार्डर व लकड़ी के बाले के साथ मलबा इन तीनों पर गिरा जिससे इनकी मौत हो गई। सुबह थाना तरसिक्का पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर भेज दिया गया है।
विज्ञापन