फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three out of every four children in villages were corona infected revealed in PGI Chandigarh sero survey

पीजीआई चंडीगढ़ के सीरो सर्वे में खुलासा: गांवों में हर चार में से तीन बच्चे हुए थे कोरोना संक्रमित, एंटीबॉडीज मिलीं

Tue, 06 Jul 2021 08:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Jul 2021 08:49 PM IST
सार

चंडीगढ़ पीजीआई के सीरो सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक शहरों की तुलना में बच्चे गांवों में अधिक कोरोना संक्रमित हुए। शहर में संक्रमण दर 64 फीसदी तो गांवों में 73 फीसदी मिली। वहीं गांवों में हर चार में से तीन बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एंटीबॉडीज मिली हैं। 

विज्ञापन
Three out of every four children in villages were corona infected revealed in PGI Chandigarh sero survey
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : फाइल

विस्तार

बच्चों में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ बीते कई दिनों से सीरो सर्वे करा रहा है। अब जो नतीजे सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। पीजीआई के सर्वे में गांवों में रहने वाले हर चार बच्चों में से तीन में एंटीबॉडी मिली है, यानी यह बच्चे कोरोना की चपेट में आकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, शहर के सेक्टरों में रहने वाले बच्चों में गांवों की तुलना में संक्रमण दर कम है।

विज्ञापन


पीजीआई की ओर से शहर में तीन चरणों में सीरो सर्वे कराया जा रहा है। पहले चरण में सेक्टर-3, 6, 22, 24, 29, 36, 46, 47, 48, 56 के विभिन्न हिस्सों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और किशोरों के नमूने लिए गए। पहले चरण में करीब 276 बच्चों की जांच में 185 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुष्टि हुई कि दूसरी लहर में वयस्कों की ही तरह बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आए थे।
विज्ञापन


अब दूसरे चरण के सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। इस चरण में गांव खुड्डा जस्सू, धनास, मलोया, मौलीजागरां, मक्खन माजरा, रायपुर कलां, बुड़ैल, (सेक्टर-45), अटावा (सेक्टर 42), कजहेड़ी (सेक्टर- 52) में सर्वे किया गया। पीजीआई की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों चरणों के कुल आंकड़ों को देखें तो सेक्टरों में संक्रमण दर 64 प्रतिशत मिली जबकि गांवों में यह आंकड़ा 73 प्रतिशत पाया गया है। इन आंकड़ों से ये स्पष्ट होता है कि गांवों के हर चार बच्चों में से तीन कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, यह नतीजा भी निकला है कि शहर के सेक्टरों में रहने वाले बच्चों की तुलना में गांवों के बच्चे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से कालोनियों में शुरू होगा सीरो सर्वे

अब बुधवार से पीजीआई सीरो सर्वे के तीसरे चरण की शुरुआत करेगा। इस चरण में हल्लोमाजरा, कालोनी नंबर-चार, औद्योगिक क्षेत्र, भास्कर कालोनी, संजय कालोनी, इंदिरा कालोनी, बापूधाम, मौलीजागरां, डड्डूमाजरा, कालोनी नंबर पांच, एसबीएस कालोनी, मनीमाजरा को शामिल किया जाएगा। 

बता दें कि पहले चरण के सर्वे के नतीजों के आधार पर पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर जगतराम ने कहा था कि अगली लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित नहीं होगी, क्योंकि दूसरी लहर में ज्यादातर बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और उनमें एंटीबॉडीज विकसित हो चुकी हैं।

क्या है सीरो सर्वे?
सर्वे से यह पता लगाया जाएगा कि कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है। कह सकते हैं कि कितने प्रतिशत लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है। सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है। लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी के साथ ही यह पता चल जाता है कि कौन सा शख्स इस वायरस से संक्रमित था और फिलहाल ठीक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed