फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three names selected from chandigarh for padam award 2017

चंडीगढ़ से पद्म पुरस्कारों के लिए तीन नाम मंजूर, जानिए कौन-कौन?

Sat, 17 Sep 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
three names selected from chandigarh for padam award 2017
चंडीगढ़ से पद्म पुरस्कारों के लिए तीन नामों को मिली मंजूरी - फोटो : फाइल फोटो
पद्म पुरस्कारों के लिए इस साल चंडीगढ़ से तीन नामों को मंजूरी दी गई है और इन्हें केंद्र सरकार के पास नॉमिनेशन के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इनमें पीजीआई के पल्मोनरी विभाग के हेड डा. डी. बेहरा, अभिनव बिंद्रा के मेंटर डा. अमित भट्टाचार्जी और क्लासिकल सिंगर सुभाष घोष का नाम शामिल है। इससे पहले प्रशासन ने बुधवार को इन नामों को प्रशासक की मंजूरी के लिए भेजा था।

डा. डी. बेहरा पीजीआई के पल्मोनरी विभाग के हेड और सीनियर प्रोफेसर हैं। पिछले 38 साल से डा. बेहरा पीजीआई में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डा. बेहरा को अभी तक 26 राष्ट्रीय और 7 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन


475 पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी पल्मोनरी मेडिसिन पर लिखी टेक्स्ट बुक हजारों स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। 1980 से वह पीजीआई में लंग कैंसर क्लीनिक चला रहे हैं। नेशनल टीबी सेंट्रल प्रोग्राम के चेयरमैन भी हैं। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यों का भी अच्छा अनुभव रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अमित भट्टाचार्जी ओलंपियन गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा के मेंटर हैं। वह पिछले 20 सालों से शूटर अभिनव बिंद्रा को कोचिंग दे रहे हैं। खासतौर पर मानसिक रूप से फिट रखने में बड़ा योगदान रहा है। डॉ. भट्टाचार्जी को इस 15 अगस्त पर प्रशस्ति पत्र से भी नवाजा गया। डॉ. अमित अल्टर्नेट मेडिसिन में पीएचडी हैं।

चंडीगढ़ के विभिन्न पार्कों में आयोजित नाद वाटिका कार्यक्रमों में सुर जमाने वाले क्लासिकल गायक सुभाष घोष का नाम भी शॉर्टलिस्ट हुआ है। सुभाष घोष उस्ताद अमजद अली खान के शार्गिद हैं। वह खुद के तैयार किए गए वाद्य यंत्र स्वर रागिनी को बजाकर क्लासिकल म्यूजिक और फ्यूजन गाते हैं।


इसके अलावा आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को संगीत की निशुल्क शिक्षा प्रदान करते हैं। घोष मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल अफेयर्स और मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के पैनल आर्टिस्ट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed