{"_id":"677be2742924ac469705617d","slug":"three-laborers-buried-under-soil-while-laying-sewerage-pipeline-in-chandigarh-pec-one-dead-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ PEC में हादसा: सीवरेज पाइपलाइन डालते समय मिट्टी में दबे तीन मजदूर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ PEC में हादसा: सीवरेज पाइपलाइन डालते समय मिट्टी में दबे तीन मजदूर, एक की मौत
Mon, 06 Jan 2025 07:42 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 07:42 PM IST
सार
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में सीवरेज पाइपलाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस जवान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हुआ है। पेक में सीवरेज की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए वहां खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से तीन मजदूर गहरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे दब गए। आनन-फानन में मिट्टी में दबे दो मजदूर बाहर निकल लिया, लेकिन तीसरे की मौत हो गई। जब तक जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।
इसके बाद मजदूर को तुरंत सेक्टर-16 जीएमएसएच में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अकालू (50) निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है। वहीं सीएफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। मृतक अकालू की बेटी की शादी पंजाब के जालंधर में हुई है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शव को जीएमएसएच-16 की मॉर्चरी में रखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।