{"_id":"6a5a9444eee1e001330b37ee","slug":"three-inspectors-given-look-after-charge-of-vacant-dsp-posts-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1073520-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीएसपी के रिक्त पदों पर तीन इंस्पेक्टरों को लुक आफ्टर चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीएसपी के रिक्त पदों पर तीन इंस्पेक्टरों को लुक आफ्टर चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के रिक्त पदों को देखते हुए तीन इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से डीएसपी के नियमित कार्यों का लुक आफ्टर चार्ज सौंप दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए गए।
देश के अनुसार इंस्पेक्टर मलकीत सिंह (नंबर 312/सीएचजी), पूनम दिलावरी (नंबर 314/सीएचजी) और प्रवेश शर्मा (नंबर 315/सीएचजी) नियमित नियुक्ति होने तक डीएसपी के पद से जुड़े कार्यों का निर्वहन करेंगे। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल अस्थायी प्रशासनिक व्यवस्था है और इसे भविष्य में पदोन्नति का आधार नहीं माना जाएगा। संबंधित अधिकारियों को डीएसपी के वैधानिक (स्टैच्यूटरी) अधिकार, अतिरिक्त वेतन, भत्ते, वरिष्ठता या नियमित पदोन्नति का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
आदेश में यह भी कहा गया है कि ''''लुक आफ्टर चार्ज'''' सौंपने से पहले संबंधित इंस्पेक्टरों से निर्धारित शर्तों पर लिखित सहमति ली जाएगी। यह व्यवस्था डीएसपी के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। गृह विभाग ने आदेश की प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक, यूटी चंडीगढ़ को भेज दी है।