फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Indians Prisoned in Malaysia Jail due to Fraud by Travel Agent

धोखेबाजीः मलयेशिया की जेल में तीन पंजाबी झेल रहे यातनाएं, वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा

Mon, 15 Jun 2020 11:52 AM IST
खुशबू गोयल कंवरपाल, लुधियाना(हलवारा)
कंवरपाल, लुधियाना(हलवारा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Jun 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Three Indians Prisoned in Malaysia Jail due to Fraud by Travel Agent
प्रतीकात्मक तस्वीर
वर्क परमिट दिलाने के नाम पर टूरिस्ट वीजा पर भेजे गए पंजाब के तीन नौजवानों को मलयेशिया के इमीग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ कर जेल में बंद कर दिया है। पंजाब के यह नौजवान मलयेशिया की माचोकंबो कैंप जेल में नर्क भरा जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। मलयेशिया के कानून के मुताबिक नौजवानों को भारी जुर्माना और पांच साल तक जेल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


भविष्य को खराब होता देख नौजवान गुरचरण सिंह निवासी तलवंडी रोड रायकोट के पिता हरपाल सिंह और दविंदर सिंह निवासी रायकोट के पिता भूपिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री जय शंकर और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा विदेशी जेलों में बंद भारतीयों की हमेशा करने वाले सरबत का भला ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. सुरिंदरपाल सिंह ओबराय को मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नौजवानों के परिजनों ने बताया कि एजेंट ने  एक लाख दस हजार रुपये प्रति व्यक्ति देकर मलयेशिया में अच्छी जगह नौकरी, रहने सहित वर्क परमिट दिलाने का वादा किया था। एजेंट की बातों में आकर उन्होंने सारे पैसे दे दिए। एजेंट ने बच्चों को दिसंबर 2019 में वर्क परमिट की जगह पर टूरिस्ट वीजा पर मलयेशिया भेज दिया। वहां वीजा खत्म होने के बाद मलेशिया की इमीग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें काबू कर जेल में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन युवकों के परिजनों ने बताया कि पहले ही कर्ज लेकर बच्चों को मलयेशिया भेजा था। अब उन्हें वापस लाने के लिए न ही उनके पास पैसे है और न ही राजनीतिक पहुंच। पीड़ितों ने जल्द से जल्द मलयेशिया की जेल में अपने बच्चों को छुड़वाने और भारत वापिस लाने की गुहार लगाई। इसके अलावा फिल्लौर के बंसिया चक्क निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटे कुलविंदर सिंह को दिसंबर 2019 में  एजेंट ने धोखे से मलयेशिया में टूरिस्ट  वीजे पर भेज दिया। वह भी जेल में बंद है। उसकी भी रिहाई कराकर वापस लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed