फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three in Chandigarh, seven in mohali and four in Panchkula found infected

चंडीगढ़ में एक ही परिवार में तीन पॉजिटिव, मोहाली में सात तो पंचकूला में चार संक्रमित मिले

Fri, 26 Jun 2020 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jun 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three in Chandigarh, seven in mohali and four in Panchkula found infected
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए। ये तीनों मरीज रामदरबार के एक ही परिवार के हैं। इन मरीजों में 32 साल की महिला, सात साल का बच्चा और चार साल की एक बच्ची शामिल है। इनके परिवार में कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुका है। इन तीन मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या 431 हो गई है। वहीं, दूसरी ओर सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किए गए सात मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। इनमें सेक्टर 25 के पांच, सेक्टर-26 का एक और रामदरबार का एक मरीज शामिल है। 

विज्ञापन


पीजीआई में कोरोना का एक मरीज भर्ती, एक की मौत
पीजीआई में गुरुवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती किया गया जबकि एक मरीज की मौत हो गई। कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में सेक्टर-50 के प्रोग्रेसिव एनक्लेव निवासी 34 वर्षीय युवक को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया। वहीं, मधुबनी (बिहार) के जयदेव पट्टी गांव निवासी 36 साल के कोरोना पॉजिटिव युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीजीआई के कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में मौजूदा समय में 25 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 10 आईसीयू में और 15 जनरल वार्ड में है। पीजीआई में अब तक कोरोना के 207 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है जबकि 176 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले, सात मरीज स्वस्थ होकर पहुंचे घर
मोहाली में गुरुवार को कोरोना के जहां सात नए मरीज सामने आए हैं, वहीं, सात मरीजों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। इनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है और होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अब कोरोना के 236 मरीज हो चुके हैं। 

इनमें से 178 ठीक हो गए हैं और तीन की मौत हो चुकी है। जबकि अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 55 है। वहीं, जीरकपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति, कनाडा से आई एक 30 वर्षीय महिला, डेराबस्सी में 65 वर्षीय व्यक्ति और दप्पर में 50 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय व्यक्ति बलटाना से, 51 वर्षीय व्यक्ति और 21 वर्षीय युवती हरमिलाप नगर में पॉजिटिव आई है, यह दोनों चंडीगढ़ के बापूधाम में पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 

कोरोना को मात देने वालों में बलटाना से 70 वर्षीय पुरुष, डेराबस्सी में 54 और 30 वर्षीय महिला और डेराबस्सी के 2 लोगों, दप्पर के 18 वर्षीय युवक और 36 वर्षीय महिला ने कोरोना को मात दी है। इन सभी को अस्पताल से छुट्टी देकर होम क्वारंटीन किया गया है।

पंचकूला में मां-बेटी समेत चार पॉजिटिव मिले 
पंचकूला में कोरोना के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को भी चार पॉजिटिव केस मिले हैं। एक परिवार के दो लोग भी इसमें शामिल हैं। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। पंचकूला के सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक चंडी मंदिर की रहने वाली 30 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा उसकी 10 वर्ष की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव है। 

दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। सेक्टर-20 निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो पहले से ही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में था। जबकि एक पॉजिटिव मरीज बरवाला के कोट एरिया से आया है। कोट बिल्ला के पब्लिक पार्क के पास रहने वाला 30 साल व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट की मेडिकल ऑफिसर एवं प्रभारी डॉ. हरपिंद्र कौर ने बताया कि पीड़ित 15 जून को गोरखपुर-लखनऊ गया था। वह वहां से 19 जून को वापस आया। स्वास्थ्य विभाग ने उसका कोरोना टेस्ट किया तो आज उसकी रिपोर्ट आने बाद वह कोरोना पॉजिटिव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed