फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three employees Died Due To Poisonous Gas In Tank At Abohar

अबोहर में एक और हादसाः टैंक की सफाई करने उतरे तीन कर्मचारियों की जहरीली गैस से मौत

Fri, 27 Sep 2019 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 12:35 AM IST
सार

  • टैंक में उतरे थे सफाई करने, विषैली गैस चढ़ने से गई जान।
  • अबोहर-श्रीगंगानगर रोड स्थित फोकल प्वाइंट में हादसा।
  • सात घंटे राहत कार्य में जुटे रहे कर्मचारी और सेना के जवान।

विज्ञापन
Three employees Died Due To Poisonous Gas In Tank At Abohar
घायल कर्मचारी को बाहर निकालते आर्मी और पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अबोहर-श्रीगंगानगर रोड स्थित फोकल प्वाइंट में जले हुए मोबिल ऑयल की शोधक फैक्ट्री के टैंक में सफाई करने उतरे तीन कर्मचारी गैस चढ़ने से अंदर ही बेसुध हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें टैंकों से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। कई घंटों तक असफल प्रयास के बाद उन्हें सेना की मदद लेनी पड़ी। सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना के करीब 6 घंटे बाद शाम 5 बजे तीनों कर्मचारियों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरसेवक ऑयल इंडस्ट्री के कर्मचारी ढाणी विशेषरनाथ निवासी हैप्पी पुत्र बूटा सिंह, बिहार निवासी धोनी और हरियाणा निवासी बद्रीनाथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री के खाली टैंक की सफाई करने उसमें घुसे थे। गैस चढ़ने से वे तीनों अंदर ही बेहोश हो गए। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। बेहोश होने की सूचना मिलते ही उन्होंने शोर मचाया और फैक्ट्री मालिक गुरदेव सिंह व अमरीक सिंह को सूचित किया। 

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पूनम सिंह, एसपी मंजीत सिंह, डीएसपी संदीप कुमार, थाना नं. 2 के प्रभारी सुनील कुमार, दमकल, एंबुलेंस व पुलिस टीमें व मार्केट कमेटी एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टैंक में बेसुध पडे़ कर्मचारियों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। सफलता न मिलने पर प्रशासन ने आर्मी को बुलाया। 

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कैमरों की सहायता से टैंक में गिरे कर्मचारियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इन तीनों को बाहर निकालने के प्रयास में एक अन्य युवक गुरजीत पुत्र सुक्खा निवासी ढाणी विशेषरनाथ भी बेहोश हो गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद शहर से तीन सीवरमैन अजय, आकाश और विक्की को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने आर्मी के सहयोग से शाम करीब पांच बजे के बाद तीनों को बाहर निकाला। सरकारी अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

एसडीएम पूनम सिंह ने आर्मी के जवानों व उनका सहयोग करने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भले ही हम तीनों की जान नहीं बचा सके लेकिन इनके सहयोग से तीनों को बाहर निकालने में सफलता मिली है। वहीं थाना नं. 2 के प्रभारी सुनील कुमार ने तीनों सीवरमैनों को 2-2 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग देकर उनका धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed