{"_id":"66ea762a16da631027063c4b","slug":"three-died-in-fire-in-factory-at-bathinda-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: बठिंडा में गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन मजदूर जिंदा जले, हरियाणा से भी बुलाई फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: बठिंडा में गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन मजदूर जिंदा जले, हरियाणा से भी बुलाई फायर ब्रिगेड
Wed, 18 Sep 2024 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:11 PM IST
सार
फैक्टरी में काम करने वाले बलकार सिंह ने बताया कि वह पांच लोग स्लैब लगा रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। वह तो अपने साथी के साथ भाग कर फैक्टरी से बाहर आ गया लेकिन उसके तीन साथी लखवीर सिंह, निंदर सिंह और विजय सिंह फंस गए।
विज्ञापन
बठिंडा में फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के डबवाली रोड पर गांव गहिरी बुट्टर में गद्दा फैक्टरी हेरिटेज इडस्ट्रीज में रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग में तीन मजदूरों की जिंदा जलने से मौत गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। आग की सूचना पाकर बठिंडा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी और फैक्टरी का शैड गिर गया था।
हालात बेकाबू होते देख बठिंडा के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्री गुरु गोविंद सिंह रिफाइनरी और हरियाणा के डबवाली से फायर टेंडर बुलाए गए। बड़ी संख्या में विभिन्न पुलिस स्टेशनों की पुलिस भी माैके पर तैनात की गई।
फैक्टरी में काम करने वाले बलकार सिंह ने बताया कि वह पांच लोग स्लैब लगा रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। वह तो अपने साथी के साथ भाग कर फैक्टरी से बाहर आ गया लेकिन उसके तीन साथी लखवीर सिंह, निंदर सिंह और विजय सिंह फंस गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एडीसी नरिंदर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने आग पर काबू पाने के लिए बठिंडा के साथ-साथ अन्य जिलों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी।