फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three died and 375 tested positive for covid 19 in Tricity

डराने लगा कोरोना: ट्राइसिटी में तीन की मौत और 375 पॉजिटिव मिले, मंत्री अनमोल गगन मान भी संक्रमण की चपेट में

Sat, 30 Jul 2022 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 12:20 AM IST
सार

चंडीगढ़ में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई जबकि 148 नए संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात यह है कि 46 मरीजों की स्थिति गंभीर है। इनमें से 40 को ऑक्सीजन पर और छह को वेंटिलेटर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Three died and 375 tested positive for covid 19 in Tricity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें चंडीगढ़ के सेक्टर-36 निवासी 88 साल के वृद्ध और पंचकूला से मरने वालों में सेक्टर-4 निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-7 निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग हैं। वहीं ट्राइसिटी में 375 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में सर्वाधिक 148, पंचकूला में 127 और मोहाली में 100 संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों में कैबिनेट मंत्री और खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान भी शामिल हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों को सतर्क रहने और जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन


मोहाली में शुक्रवार को 113 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 721 तक पहुंच गई। डीसी अमित तलवार ने शहरवासियों को कोरोना वायरस व अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक रहने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को 1049 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 516 सैंपल सरकारी अस्पताल और 533 निजी अस्पतालों में लिए गए थे। सक्रिय 687 मरीजों का इलाज इस समय घर से चल रहा है। 31 ग्रामीण और शेष शहरी इलाके से संबंधित हैं। जिले में अब तक 98809 लोगों को कोरोना हो चुका है। वहीं अब तक मोहाली में 1159 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।  

चंडीगढ़: कोरोना से एक की मौत, 148 संक्रमित मिले
चंडीगढ़ में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई जबकि 148 नए संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात यह है कि 46 मरीजों की स्थिति गंभीर है। इनमें से 40 को ऑक्सीजन पर और छह को वेंटिलेटर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सेक्टर-36 निवासी 88 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह सांस के साथ ही अन्य कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। उसने कोरोना टीके की खुराक नहीं लगवाई थी। 


स्वास्थ्य विभाग में पिछले 24 घंटे के दौरान 1428 लोगों की जांच की। इनमें से 73 पुरुष और 75 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण दर 10.36 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं सात दिन की अवधि पूरी करने पर 126 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सबसे ज्यादा 16 मरीज मनीमाजरा से व 12 धनास से मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 869 है। अब तक 1169 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed