Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three days of rain increased trouble in chandigarh Roads and bridges damaged

तीन दिन की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत: चंडीगढ़ में सड़कों और पुलों को नुकसान, निगम-प्रशासन को करोड़ों का फटका

Fri, 05 Sep 2025 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 03:01 PM IST
सार

लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नगर निगम के अनुसार, सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क पर एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने का अनुमान है।

विज्ञापन
Three days of rain increased trouble in chandigarh Roads and bridges damaged
सेक्टर 26 बापूधाम के पास सुखना चो पर बने पुल पर चल रहा काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिनों की बारिश ने चंडीगढ़ में भारी तबाही मचाई है। इससे यूटी प्रशासन, नगर निगम, वन समेत कई विभागों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों, पुलों और स्ट्रीट लाइट्स को पहुंचा है। इससे शहरवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नगर निगम के अनुसार, सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क पर एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने का अनुमान है। मध्य मार्ग, हिमालय मार्ग, धनास, मनीमाजरा, मौलीजागरां और कई सेक्टरों की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान किशनगढ़ और बापूधाम पुलों को हुआ है। संरचना कमजोर हो गई है।
विज्ञापन


सुखना लेक के फ्लड गेट खुलने से इन पुलों पर मलबा जमा हो गया था। उन्हें फिलहाल बंद कर दिया गया है। इनकी मरम्मत पर कम से कम एक हफ्ता लग सकता है। इन दोनों पुलों की मरम्मत पर लगभग 20 लाख रुपये का खर्च आ सकता है। हालांकि, विभागीय इंजीनियर इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों स्ट्रीट लाइट्स हुईं बंद

बारिश ने शहर की स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था को भी प्रभावित किया है। सेक्टर-27, 30, 37 और 46 सहित कई इलाकों में सैकड़ों स्ट्रीट लाइट्स खराब हो गई हैं। पार्षदों का कहना है कि शायद ही कोई ऐसा वार्ड बचा हो जहां बारिश ने स्ट्रीट लाइट्स को नुकसान न पहुंचाया हो। एक स्ट्रीट लाइट को ठीक करने में 2,500 से 3,000 रुपये का खर्च आता है।

क्या कहते हैं अधिकारी?

चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि सड़क से लेकर सीवर लाइन तक को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने तत्काल राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो। प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि बह गए पुलों की जालियों को ढूंढा जा रहा है और जल्द ही सभी मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। फिलहाल, प्रशासन और नगर निगम नुकसान का आकलन कर रहे हैं और पुलों की मरम्मत और बहाली के काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed