फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three childrens of family drowned on first day rain of monsoon

मानसून की पहली बारिश ने इस परिवार की खुशियों को लगाया ‘ग्रहण’, वाक्या जानकर सन्न रह जाएंगे

Fri, 29 Jun 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Fri, 29 Jun 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
three childrens of family drowned on first day rain of monsoon
डूबे बच्चों को निकालने का प्रयास करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मानसून की पहली बारिश होते ही एक परिवार की खुशियों को ऐसा 'ग्रहण' लगा कि सब कुछ तबाह हो गया। वाक्या ऐसा, जानकर आप खुद को एक बार तो संभाल नहीं पाएंगे। घटना हरियाणा के झज्जर की है। कबलाना गांव में एक ईंट भट्ठे पर बने गड्ढे में डूबने तीन बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ, जब बच्चों के माता-पिता अपने कच्चे झोपड़ीनुमा कमरों को बरसात के पानी से बचा रहे थे। इस बीच बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में उतर गए, जहां 8 फुट पानी भरा था। तीनों की उसी में डूबकर मौत हो गई। तीनों बच्चों के शवों को सामान्य अस्पतालके पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। मानसून की पहली बारिश ने उनका घर जो उजाड़ दिया था।

चिल्लाने की आवाज सुनी, तब पता चला बच्चे डूब गए

three childrens of family drowned on first day rain of monsoon
डूबे बच्चों को निकालने का प्रयास करते लोग
जानकारी के अनुसार, बारिश के बाद भट्ठे पर गड्ढों में पानी भर गया था। मां-बाप बारिश से बचने के लिए झोपड़ा ठीक करने में जुट गए, उधर बच्चे बारिश में खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे गड्ढे में गिर गए और उसमें डूबने से तीनों बच्चे की मौत हो गई। तीनों बच्चों के शवों की शिनाख्त खुशबू (5) व रोहित(6) पुत्र उस्मान और अरमान(7) पुत्र युसुफ के तौर पर हुई है।

भट्ठे पर कार्य करने के लिए यूपी के बागपत से आए उस्मान ने बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक वे डूब चुके थे। लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  

भट्ठे पर बने गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुक्रवार को सुबह होपाएगी। जिसके बाद पीड़ितों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- एएसआई प्रवीन, जांच अधिकारी, झज्जर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed