फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those whose mistake is backward in the clean survey, will take action: Advisor Dharampal

स्वच्छ सर्वेक्षण में जिनकी गलती से पिछड़े, करेंगे कार्रवाई: सलाहकार धर्मपाल

Tue, 23 Nov 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Those whose mistake is backward in the clean survey, will take action: Advisor Dharampal
चंडीगढ़। हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बेहद खराब रैंकिंग से प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल नाराज हैं और 24 नवंबर को एक बैठक बुलाई है। इसमें नगर निगम के सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में कुछ साल पहले तक टॉप-20 शहरों की सूची में रहने के बाद अब शहर टॉप-50 की सूची से भी बाहर हो गया है। देशभर के शहरों की ओवरऑल रैंकिंग में चंडीगढ़ 66वें स्थान पर रहा। वहीं, दस लाख से अधिक आबादी वाले 48 शहरों की सूची में आठवें स्थान से लुढ़क कर 16वें स्थान पर पहुंच गया। इस सूची में वर्ष 2018 में चंडीगढ़ तीसरे पायदान पर था।
विज्ञापन

सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि सफाई के मामले में शहर की स्थिति ठीक नहीं है। रैंकिंग में चंडीगढ़ काफी पिछड़ गया है। जिन कर्मचारियों और अधिकारियों की गलती की वजह से चंडीगढ़ की यह दशा हुई है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्मपाल ने बताया कि 24 नवंबर को एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और पिछड़ने के कारणों का पता लगाया जाएगा। कहा कि अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण फरवरी-मार्च के दौरान हुआ। उस समय वह नहीं थे, लेकिन अब आगे से ऐसा न हो इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed