फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time three times more money liquor and drugs seized

Chandigarh News: इस बार तीन गुना ज्यादा पैसा, शराब व नशा पकड़ा

Wed, 22 May 2024 03:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
This time three times more money liquor and drugs seized
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आचार संहिता लागू होने के बाद प्रवर्तन एजेंसियों ने हरियाणा में 62.03 करोड़ रुपये की नगदी, अवैध शराब, मादक पदार्थ व कीमती वस्तुएं जब्त की हैं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। वर्ष 2019 के चुनाव में करीब 19 करोड़ की नकदी व अन्य सामान पकड़ा गया था। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष चुनाव खर्च पर्यवेक्षक बी आर बालाकृष्णन ने मंगलवार को इसको लेकर हरियाणा के चुनाव अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अब तक प्रदेश में 62.03 करोड़ रुपये की अवैध शराब, मादक पदार्थ और कीमती वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें 14.94 करोड़ रुपये की नकदी भी शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने की है। गुरुग्राम में 3.12 करोड़ की सबसे ज्यादा नकदी राशि जब्त की गई है। उसके बाद रोहतक में 1.71 करोड़ रुपये, करनाल में 1.51 करोड़ रुपये, सोनीपत में 1.46 करोड़ रुपये और सिरसा में 1.37 करोड़ रुपये कैश जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


सोनीपत में सबसे ज्यादा अवैध शराब पकड़ी

प्रदेश में 13.28 करोड़ रुपये की कीमत की 4,03,898 लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई है। सोनीपत में सर्वाधिक 3.64 करोड़ रुपये की कीमत की 84,954 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है। उसके बाद फरीदाबाद में 1.54 करोड़ रुपये की 34,315 लीटर अवैध शराब, पलवल में 1.22 करोड़ रुपये की कीमत की 25,667 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इसके अलावा, एजेंसियों ने 13.74 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed