{"_id":"658126af278c75c8e70281dc","slug":"third-day-of-winter-session-of-haryana-assembly-art-of-living-session-organised-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा की सुरक्षा में चूक: संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने की सदन में घुसने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा की सुरक्षा में चूक: संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने की सदन में घुसने की कोशिश
Tue, 19 Dec 2023 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 04:07 PM IST
सार
इससे पहले हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में हंगामा हो गया। विधायक रघुबीर कादियान के आपत्तिजनक शब्द पर स्पीकर ने कहा कि या तो आप माफी मांगिए या बाहर जाइए। बहस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आपने रिकॉर्ड से शब्द हटाने को कहा तो बात खत्म हो गई। इस पर स्पीकर ने कहा कि ऐसे कैसे शब्द रिकॉर्ड से हट जाएगा।
विज्ञापन
सदन में बोलते बेरी विधायक रघुबीर कादियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा में चूक हो गई है। मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने मंगलवार को सदन में घुसने की कोशिश की। हरकत में आए सुरक्षा कर्मचारियों ने कोच को हिरासत में ले लिया है।
जींद छेड़छाड़ प्रकरण मामले में गीता भुक्कल पर लगे आरोपों की जांच विधानसभा कमेटी करेगी। बीएसी की बैठक में यह फैसला लिया गया। हरियाणा विधानसभा सचिवालय में हुई बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, संसदीय कार्य मंत्री कमलपाल गुर्जर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे। फैसला लिया गया कि गीता भुक्कल पर लगे आरोपों की जांच विधानसभा की तीन सदस्य कमेटी करेगी।
इससे पहले हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में हंगामा हो गया। बेरी विधायक रघुवीर कादियान के आपत्तिजनक शब्द के प्रयोग पर हंगामा हो गया। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की संख्या पर कादियान ने स्पीकर से कहा कि ज्यादा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव है तो मतलब वह जरूरी है या तो आप कहें कि यह जरूरी नहीं है। इस पर स्पीकर ने कहा कि सभी ध्यान आकर्षण प्रस्ताव बहुत अहम हैं। आप बताएं किसके दुश्मन है या दोस्त हैं।
विज्ञापन
कादियान के इस सवाल पर स्पीकर ने कहा कि हमारे लिए सभी दोस्त हैं। कादियान के शब्द पर स्पीकर ने कहा कि या तो आप माफी मांगिए या बाहर जाइए। बहस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आपने रिकॉर्ड से शब्द हटाने को कहा तो बात खत्म हो गई। इस पर स्पीकर ने कहा कि ऐसे कैसे शब्द रिकॉर्ड से हट जाएगा।
नाराज स्पीकर ने रघुवीर कादियान को बाहर भेजने के लिए सदन में मार्शल बुलाने को कहा। साफ किया गया कि ऐसे शब्दों को सहन नहीं किया जाएगा। इस पर रघुवीर कादियान ने कहा कि मुझे सदन की गरिमा का पता है। मैंने सदन को बूचड़खाना नहीं कहा। अगर फिर भी कुछ गलत लगा तो मैं माफी मांगता हूं। इसके बाद स्पीकर और विपक्ष में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रिजेक्ट करने पर बहस हो गई।
कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल
बेरोजगारी मुद्दे पर सीएम ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2014 की बेरोजगारी दर बताएं। बेरोजगारी पर पीएलएफएस की रिपोर्ट आई है, बेरोजगारी दर में काफी सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस राज के 2004 से 2014 के कार्यकाल पर सवाल उठाए। कथित घोटालों पर सीएम ने कहा कि 2014 में इस मामले में केस नहीं होता था। अब हर अपराध की एफआईआर दर्ज होती है, अब अपराध बढ़ गया है यह कहना सही नहीं है। सभी मामलों की जांच चल रही है।
वहीं स्पीकर ने कहा कि भ्रष्टाचार के 731 मामले हैं। सदन में एक-एक मामले पर चर्चा नहीं हो सकती। इस दौरान स्पीकर और अभय चौटाला के बीच बहस हो गई। अभय चौटाला ने स्पीकर से कहा कि आपको मुझसे भिड़ने में मजा आता है।
विधायक लीलाराम गुर्जर ने कैथल में जाम और पार्किंग का मुद्दा उठाया। स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने जवाब दिया कि कैथल परिषद के ट्रांजेक्शन सलाहकार की नियुक्ति जल्द होगी।
सत्र से पहले हुआ आर्ट ऑफ लिविंग का सेशन
हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को आर्ट ऑफ लिविंग के सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कुशल नेतृत्व और तनावमुक्त जीवन है।
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विधायकों और मंत्रियों से संवाद किया। सत्र में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, मंत्री कमल गुप्ता, देवेंद्र बबली, ओमप्रकाश यादव समेत कई विधायक मौजूद रहे।
इस दौरान श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ की और कहा कि किसानों के लिए जिस प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फसल विविधिकरण को बढ़ावा दिया वो प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री की इस मुहिम में सहयोग करेंगे।