फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third accused arrested in Rs 1.80 crore fraud case

Chandigarh News: 1.80 करोड़ की ठगी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in Rs 1.80 crore fraud case
चंडीगढ़। 1.80 करोड़ की ठगी के मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुशलदीप कौर उर्फ तरणदीप कौर (32) निवासी हाउस नंबर 4556-ए एमआईजी सुपर सेक्टर 70, मोहाली के रूप में हुई। पुलिस ने इस पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें 11 अगस्त को अमित अरोड़ा उर्फ रचित बजाज (43) फ्लैट नंबर-401 टॉवर नंबर 2 ईडन सोसाइटी मोहाली और विकास शर्मा (32) को फ्लैट नंबर 601 पूर्वा अपार्टमेंट सेक्टर-88 मोहाली शामिल हैं। पुलिस को जांच में पता चला था कि अमित अरोड़ा के अलग-अलग पहचान वाले दो पासपोर्ट भी है जो पुलिस ने बरामद भी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने 30 जून को मामला दर्ज किया गया था, जिसमें लवप्रीत कौर और 15 सह शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी विकास शर्मा, तरणदीप कौर और अमित अरोड़ा ने छात्र वीजा दिलाने के नाम पर 1.80 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को फर्जी ऑफर लेटर भी जारी किए थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि वर्तमान मामले के अलावा उपरोक्त आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ चार अतिरिक्त मामले भी दर्ज किए हैं। कुल मिलाकर लगभग छह करोड़ रुपये के करीब धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इनको पकड़कर आगे की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed