{"_id":"6690b2a905804009fd021588","slug":"third-accused-arrested-for-attacking-shiv-sena-leader-sandeep-thapar-in-ludhiana-2024-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shivsena Leader Attacked: पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था हमला, लुधियाना पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य साजिशकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivsena Leader Attacked: पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था हमला, लुधियाना पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य साजिशकर्ता
Fri, 12 Jul 2024 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:30 AM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर तीन निहंगों ने तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
शिवसेना नेता पर हमले का तीसरा आरोपी काबू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता संदीप थापर गोरा पर हमला करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हमला एकदम नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था।
कमिश्नरेट पुलिस ने इस पूरे मामले की साजिश रचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि हमला करने के मामले में नामजद टहल सिंह उर्फ लाडी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ सनी के रूप में हुई है। आरोपी सनी के बारे में पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि मामले में फरार चल रहे आरोपी टहल सिंह का नाम सुच्चा सिंह है, जिसके बारे में कमिश्नरेट पुलिस जांच कर रही है। एडीसीपी अमरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि शिवसेना नेता गोरा थापर पर हमले के कुछ समय बाद ही पुलिस ने सरबजीत सिंह उर्फ सभा और हरजोत सिंह जोत को गिरफ्तार कर लिया था जबकि टहल सिंह वहां से फरार होने में कामयाब हो गया था आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया तो पूछताछ के दौरान जसविंदर सिंह का नाम सामने आया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल बरामद कर चुकी है। जानकारी के अनुसार अबोवाल के रहने वाले जसविंदर सिंह ने ही इस पूरे मामले की साजिश रची थी। गोरा थापर पर हमला करने के बाद आरोपी टहल सिंह उर्फ सुच्चा सिंह सीधे जसविंदर सिंह के पास ही गया था जिसके बाद उसने ही जसविंदर सिंह को भगाने में मदद की है।