{"_id":"6071e8148ebc3ee64b5f2cb7","slug":"thieves-hired-jcb-for-six-thousand-rupees-for-theft-bsnl-cooper-cable-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl4099589165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की केबल चोरी करने के मामले में खुलासा : किराए पर जेसीबी लाकर दिया था घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की केबल चोरी करने के मामले में खुलासा : किराए पर जेसीबी लाकर दिया था घटना को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-4 में बीएसएनएल की केबल चोरी करने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। जांच में सामने आया कि चोरों ने बीएसएनल अधिकारी बनकर छह हजार रुपये के हिसाब से जेसीबी को किराए पर लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि मामले में अभी पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस जेसीबी मालिक से पूछताछ में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में जेसीबी वाले ने बताया कि उसके पास जेसीबी को किराए पर लेने के लिए कुछ लोग आए थे। उन्होंने कहा कि वह बीएसएनल के अधिकारी हैं, इस दौरान उन्होंने अपना आईकार्ड भी दिखाया। इसके बाद छह हजार रुपये में सौदा तय हुआ। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया कि किन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। दूसरी तरफ पुलिस को शक है कि केबल बिछाने में माहिर किसी जानकार ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जांच में पांच आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी हुई है। उधर, बीएसएनएल के जीएम एमसी सिंह ने केबल चोरी वाली जगहों का दौरा किया। गौरतलब है कि 8 अप्रैल की रात सेक्टर- 4 टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे और सेक्टर- 10 के पेट्रोल पंप के सामने के बीएसएनएल की अंडरग्राउंड केबल को चोरों ने चोरी कर ली। इसकी कीमत तकरीबन साढ़े ग्यारह लाख रुपये बताई गई। बीएसएनएल के एसडीओ डीके सिंह ने बताया था कि इन दो जगहों से जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की सहायता से चोरी की गई है। शिकायत पर सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था।