फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thief caught who escaped after stealing 35 thousand of a young man who was buying fruits

फल खरीद रहे युवक के 35 हजार चोरी कर भागे चोर को दबोचा

Tue, 22 Dec 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Thief caught who escaped after stealing 35 thousand of a young man who was buying fruits
चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी में फल खरीदने के दौरान एक युवक की जेब से 35 हजार चुराकर भाग रहे चोर को पकड़कर लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने मूलरूप से यूपी के बहराइच निवासी कन्नू (26) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विकास कुमार (21) ने बताया कि वह सेक्टर-26 स्थित बापूधाम निवासी है। रविवार को वह सेक्टर-26 सब्जी मंडी में फल खरीदने आया था। उसके पास 40 हजार रुपये थे। उसने 5 हजार किसी को दे दिए। जब वह फल खरीद रहा था तभी एक युवक उसके जैकेट की जेब से 35 हजार रुपये निकालकर भागने लगा। शोर सुनकर लोगों ने उसे थोड़ी दूर पर दबोच लिया और सारे पैसे वहीं बिखर गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को गिरफ्तार कर बापूधाम चौकी ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed