फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   They were drinking beer in the courtyard, ordered paneer tikka, it turned out to be chicken

पनीर टिक्का में चिकन: अहाते में पी रहे थे बीयर, पनीर-टिक्का की प्लेट में मिले टुकड़े; विरोध करने पर बदसलूकी

Tue, 24 Jun 2025 01:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 01:58 AM IST
सार

युवकों ने कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है। शाकाहारी भोजन में मांस परोसना न सिर्फ असंवेदनशीलता है, बल्कि इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

विज्ञापन
They were drinking beer in the courtyard, ordered paneer tikka, it turned out to be chicken
वेज खाने में निकला चिकन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित शराब के ठेके के अहाता में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर के चार युवक जब अहाते में बैठकर खाना खा रहे थे, तो उन्होंने पनीर टिक्का ऑर्डर किया लेकिन जब डिश परोसी गई तो उसमें चिकन के टुकड़े मिले हुए थे। शाकाहारी युवकों ने जब इसका विरोध किया और कर्मचारियों से पूछताछ की, तो उल्टा उनके साथ ही बदतमीजी की गई।
विज्ञापन


युवकों ने अहाता मैनेजर को बुलाने की मांग की लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उल्टा युवकों को ही चुप कराने की कोशिश की गई और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना से नाराज युवकों ने मामले की जानकारी यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को देने की बात कही है। 
विज्ञापन


युवकों ने कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है। शाकाहारी भोजन में मांस परोसना न सिर्फ असंवेदनशीलता है, बल्कि इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। युवकों ने बताया कि वहां मौजूद कई लोगों ने कहा कि इस आहाते में पहले भी ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं, लेकिन एक्साइज विभाग या खाद्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। युवकों का कहना है कि वे इसकी शिकायत लिखित रूप में देंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed