{"_id":"6a57f18d7e887484d0020681","slug":"they-were-attacked-when-they-went-to-remove-the-street-vendors-stalls-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1071846-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रेहड़ी फड़ी हटाने गए तो कर दिया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रेहड़ी फड़ी हटाने गए तो कर दिया हमला
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित फल एवं सब्जी मंडी में बुधवार शाम अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों का आरोप है कि कार्रवाई का विरोध कर रहे रेहड़ी-फड़ी संचालकों और उनके साथ मौजूद लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और जब्त किया जा रहा सामान छुड़ा लिया। इस दौरान मेमो बुक भी फाड़ दी गई। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि दो बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे मार्केट कमेटी की टीम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत मंडी परिसर से अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने और सामान जब्त करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पहले कर्मचारियों से जब्त किया गया सामान छीना गया, फिर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। कर्मचारियों ने दावा किया कि उन पर पत्थरों और बैटरियों से भी हमला किया गया।
हंगामे की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी के सचिव राजिंदर कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को तुरंत पुलिस बुलाने के निर्देश दिए गए, लेकिन दो बार कॉल करने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। बाद में मार्केट कमेटी की प्रशासक की ओर से सूचना दिए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बीच-बचाव करते समय राजिंदर कुमार की घड़ी भी टूट गई।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी ने मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के लिए नियमित पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा विशेष रूप से दो महिला कांस्टेबल तैनात करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बिना विवाद कार्रवाई की जा सके।