फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   These train will be canceled on 21 and 22 July

रेल यात्री ध्यान दें! 21 और 22 जुलाई को रद्द रहेगी ये ट्रेन, दिल्ली जाने वालों की बढ़ेंगी मुसीबतें

Sun, 14 Jul 2019 04:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jul 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
These train will be canceled on 21 and 22 July
सांकेतिक तस्वीर

शकूरबस्ती और नई दिल्ली के बीच ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते 21 और 22 जुलाई को हरियाणा एक्सप्रेस रद्द रहेगी, जबकि 19 जुलाई को यह ट्रेन शकूरबस्ती तक ही जाएगी। ऐसे में ट्रेन की सुविधा नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। हरियाणा एक्सप्रेस सुबह सिरसा से हिसार होकर नई दिल्ली जाती है। इस ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय सुबह पांच बजे है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरियाणा एक्सप्रेस का हिसार से चलने का समय सुबह 5 बजकर 5 मिनट का है। रोजाना इस ट्रेन में हिसार से सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। ऐसे काफी पैसेंजर हैं, जो रोजाना इस ट्रेन से भिवानी, रोहतक जाते हैं। ऐसे में उन्हें दो दिन तक इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं 20 और 21 जुलाई को दिल्ली से ट्रेन रद्द रहेगी।  
विज्ञापन


ये है दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनों का समय 
- सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर किसान एक्सप्रेस 
- शाम को 4 बजकर 15 मिनट पर गोरखधाम ट्रेन

ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण 21 और 22 जुलाई को हरियाणा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।  - केएल चौधरी, उपाधीक्षक, हिसार रेलवे स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed