फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There will be a flood of devotees in Baba Sodhal Fair on 17th

Chandigarh News: 17 को बाबा सोढल मेले में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

Wed, 11 Sep 2024 07:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Sep 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
There will be a flood of devotees in Baba Sodhal Fair on 17th
तैयारी : 1200 पुलिस कर्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा, बम स्क्वायड भी तैनात रहेगी
विज्ञापन

नरिंदर वैद्य- संवाद

जालंधर। महानगर में 17 सितंबर को विश्व विख्यात श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। मंदिर कमेटी, पुलिस व जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में झूले व दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। रास्ते में स्ट्रीट लाइट व सड़कों पर पैचवर्क भी किया जा रहा है। इस बार करीब चार लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद है। इनकी सुरक्षा के लिए 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारी, 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, डाॅग व बम स्क्वायड तैनात की गई है।

मान्यता... माता के कहने पर तालाब में कूद गए थे बाबा सोढल
मंदिर कमेटी के जेबी लाल चड्डा का कहना है कि बाबा सोढल का जन्म जालंधर शहर में चड्ढा परिवार में हुआ था। जब सोढल बाबा बहुत छोटे थे तो वह अपनी माता के साथ एक तालाब पर गए। माता कपड़े धोने में व्यस्त थीं व बाबा जी पास ही में खेल रहे थे। तालाब के नजदीक आने को लेकर माता ने बाबा जी को कई बार मना भी किया। जब बाबा जी नहीं माने तो माता ने गुस्से में उन्हें कहा कि जा डूब जा। बाबा सोढल ने माता के कहे अनुसार, तालाब में छलांग लगा दी। इसके बाद माता ने विलाप शुरू कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाबा जी पवित्र नाग देवता के रूप में प्रकट हो गए थे। मंदिर में बना तालाब वही तालाब है, जिसमें बाबा जी प्रकट हुए थे।
विज्ञापन


मेले के चलते यह रास्ते रहेंगे पूरी तरह से बंद


मेले के चलते पुलिस प्रशासन ने सोढल चौक का रूट डायवर्ट किया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गाजी गुल्ला से आने वाला ट्रैफिक रामनगर से इंडस्ट्रियल एरिया व फोकल पॉइंट, लम्मा पिंड से टांडा रोड, फोकल पॉइंट से सईपुर रोड, माई हीरां गेट से विक्रमपुरा व फतेहपुरा को आने वाले ट्रैफिक को दीनदयाल उपाध्याय नगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों को तीर्थयात्रियों को मंदिर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी



-पंजाब रोडवेज के महाप्रबंधक को मेले के दौरान तीर्थयात्रियों को मंदिर तक पहुंचाने के लिए बसें तैनात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग मंचों व झूलों का निरीक्षण करेगा। नगर निगम 24 घंटे सफाई सेवकों की तैनाती करेगा। नगर निगम को स्ट्रीट लाइटों व पेयजल की आपूर्ति व अस्थायी सार्वजनिक शौचालयों स्थापित करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed