फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There may be complete lockdown in Punjab again

पंजाब में फिर से लग सकता है पूरी तरह लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दिए संकेत

Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
There may be complete lockdown in Punjab again
पंजाब में फिर लग सकता लॉकडाउन। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के लोगों को एक बार फिर से पूरी तरह लॉकडाउन का सामना करना पड़ सकता है। यह संकेत राज्य से स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दिए हैं। कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे मामले और इससे मरने वालों की संख्या में रोज हो रहा इजाफा प्रदेश सरकार की चिंता का कारण बन गया है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस के मामले और बढ़े तो सरकार प्रदेश में फिर से कड़े लॉकडाउन के आदेश जारी कर सकती है।

विज्ञापन


फिलहाल प्रदेश सरकार दिल्ली से पंजाब आ रहे वाहनों व लोगों पर रोक लगाने के लिए सीमा सील करने पर विचार कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने सूबे में अनलॉक-1 लागू होने के बावजूद लोगों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें और ज्यादा समय घरों में ही रहें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली समीक्षा बैठक में कैप्टन लेंगे फैसला 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के मौजूदा फैलाव पर लगातार नजर रखी जा रही है और इसे रोकने के लिए कई अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं। विदेश और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के कारण सूबे में वायरस को फैलने का मौका मिला है। इसे देखते हुए बाहरी राज्यों से आवाजाही पर अंकुश लगाने पर विचार किया जा रहा है। 


लॉकडाउन में दी गई छूट को सीमित किया जा सकता है, जिस पर अगली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फैसला लेंगे। राज्य सरकार लुधियाना, अमृतसर, जालंधर समेत उन जिलों के लिए एक विशेष रणनीति तैयार कर रही है जहां कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इन जिलों में मेडिकल टीमों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

सरकारी लैब में टेस्ट कराने वाले निजी अस्पतालों के लिए फीस 1000 रुपये 
प्रदेश के निजी अस्पतालों में लोगों द्वारा कोरोना टेस्ट कराने के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल मुफ्त लिए जाते हैं। हालांकि अगर निजी अस्पताल लोगों के नमूने लेते हैं और उनकी जांच सरकारी प्रयोगशाला में कराते हैं तो वे किसी भी व्यक्ति से इस टेस्ट की 1000 रुपये से ज्यादा फीस नहीं ले सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed