फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There may be 40 percent reduction in number of students going to Canada from Punjab in upcoming session

भारत-कनाडा विवाद: पंजाबी छात्रों का कनाडा से होने लगा मोहभंग, अगले सत्र में स्टडी वीजा में आ सकती है भारी कमी

Tue, 26 Sep 2023 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 03:46 PM IST
सार

बैंचमार्क इमिग्रेशन के परमप्रीत सिंह का कहना है कि 2022 में करीब 7.5 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए विदेश गए, 2022 में 2,26,450 भारतीय छात्र कनाडा में पढ़ाई करने पहुंचे तो दूसरे नंबर पर स्टूडेंट्स की पसंद अमेरिका बना। यूएस में 1,99,182 भारतीय छात्रों ने एडमिशन लिया।

विज्ञापन
There may be 40 percent reduction in number of students going to Canada from Punjab in upcoming session
भारत कनाडा विवाद - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कनाडा और भारत के बीच विवाद में विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि कनाडा में भारतीय छात्रों को कोई दिक्कत नहीं होगी। मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा में बैठे विद्यार्थी वहां दूतावास में संपर्क कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आगामी सत्र में पंजाब से कनाडा जाने वाले विद्यार्थियों में 40 फीसदी कमी आ सकती है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय का कहना है कि रिश्तों का असर भारत के छात्रों पर नहीं पड़ेगा। यहां तक कि वीजा पर लगाई गई अस्थायी पाबंदी का असर भी भारतीय छात्रों पर नहीं पड़ेगा, यानी कनाडा में पढ़ रहे छात्रों के परिजनों को डरने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन इसके बावजूद अगले साल के मई इनटेक की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अब कनाडा के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया को आगे रखकर चल रहे हैं। आईलेट्स सेंटरों से लेकर स्टडी वीजा केंद्रों में अब ऑस्ट्रेलिया व यूके के बारे में विद्यार्थी रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक और खुलासा: जिस रवि शर्मा के नाम पर पासपोर्ट बनवाकर कनाडा भागा था हरदीप निज्जर, उसकी भी हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

अब आस्ट्रेलिया जाने की तैयारी
आईलेट्स की ट्रेनिंग ले रही किरणजीत कौर का कहना है कि वह कनाडा के ओटावा स्थित एलगोनक्विन कॉलेज में स्टडी के लिए जाना चाहती थीं, जोकि सरकारी कॉलेज है, लेकिन कनाडा के मौजूदा हालात से अब ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी शुरू की है। किरणजीत कौर का कहना है कि उसको कनाडा और भारत के बीच राजनयिक तनाव के बारे में जानकारी है आगे क्या होगा, कुछ पता नहीं है।

एयर कारपोरेट के एमडी रमन कुमार का कहना है कि कनाडा की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर निर्भर है। वहां पहले से ही मंदी है। लोगों को काम नहीं मिल रहा है, खर्च बढ़ गए हैं। अब तनाव बढ़ गया है, इसलिए इसका असर छात्रों पर ज्यादा पड़ेगा। अब विद्यार्थी यूके व ऑस्ट्रेलिया के बारे में ज्यादा पूछताछ कर रहे हैं।

छात्रों की पहली पसंद था कनाडा 
बैंचमार्क इमिग्रेशन के परमप्रीत सिंह का कहना है कि 2022 में करीब 7.5 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए विदेश गए, 2022 में 2,26,450 भारतीय छात्र कनाडा में पढ़ाई करने पहुंचे तो दूसरे नंबर पर स्टूडेंट्स की पसंद अमेरिका बना। यूएस में 1,99,182 भारतीय छात्रों ने एडमिशन लिया। छात्रों की संख्या के मामले में ब्रिटेन तीसरे नंबर पर रहा। यूके ने 1.4 लाख भारतीय छात्रों को स्टूडेंट वीजा जारी किया, लेकिन अगले साल तस्वीर बदलने वाली है। अब विद्यार्थी कनाडा के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं कर रहे हैं, वह ऑस्ट्रेलिया में अधिक रुचि ले रहे हैं।

बारहवीं के साथ-साथ आइलेट्स कर रहे राजन का कहना है कि उसके तमाम रिश्तेदार व काफी साथी कनाडा में जाकर स्टडी कर रहे हैं। वहां पर पीआर लेना आसान है लेकिन मौजूदा स्थिति ने हिलाकर रख दिया है। जिस तरह से वहां हत्याएं हो रही हैं, नशा फैल रहा है, वह काफी चिंतित करने वाला है। वहां पर गैंगवार, चोरी की घटनाओं में पंजाबी समुदाय की शमुलियत ने काफी नुकसान किया है और अब कनाडा व भारत के बीच तनाव की स्थिति का क्या परिणाम होगा कुछ पता नहीं है। इसलिए कनाडा के स्थान पर यूके जाने की तैयारी करनी शुरू कर दी है। न्यू इमेज की एमडी पूजा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ट्रेंड में बदलाव आया है। कनाडा के नाम से परिवार भी काफी खौफजदा है। विद्यार्थियों की पहली पसंद कनाडा था लेकिन अब 40 फीसदी विद्यार्थी कनाडा का नाम नहीं सुनना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed