फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is tremendous anger among AAP due to the arrest of Kejriwal, Mayor-Councillors will go to Delhi again

Chandigarh News: केजरीवाल की गिरफ्तारी से आप में जबर्दस्त आक्रोश, फिर दिल्ली जाएंगे मेयर-पार्षद

Thu, 28 Mar 2024 12:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
There is tremendous anger among AAP due to the arrest of Kejriwal, Mayor-Councillors will go to Delhi again
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। अब 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा रखी गई है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार के अलावा आप के पार्षद व कार्यकर्ता भी दिल्ली जाएंगे। इस जनसभा में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हो सकते हैं।आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. सनी सिंह आहलूवालिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को एक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने उन्हें एक फर्जी केस में जेल में डाला है। चंडीगढ़ सहित पूरे देश में रोष व्याप्त है। इसलिए चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन हो रहे हैं और 31 मार्च को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा रखी गई है। इसमें आम आदमी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। इस जनसभा में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ से भी बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता व पार्षद समेत अन्य सभी दिल्ली जाएंगे। आहलूवालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के घेराव के कार्यक्रम में भी चंडीगढ़ से कई पार्षद और कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान उन सभी को अशोका रोड से हिरासत में ले लिया गया था और नजफगढ़ थाने में बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को लेकर वह प्रदर्शन करने के लिए फिर से दिल्ली जाने को तैयार है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में संगठन घोषणा की सुगबुगाहट भी तेज
शहर में आम आदमी पार्टी का संगठन अभी तक नहीं बना है। पिछले करीब सवा साल से चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का न कोई प्रदेश अध्यक्ष है, न सचिव और न अन्य किसी पद पर कोई नेता है। आम आदमी पार्टी को फिलहाल डॉ. सनी सिंह आहलूवालिया ही चला रहे हैं। पिछले काफी समय से संगठन की घोषणा की अटकलें लगाई जा रही है। इस पर आहलूवालिया ने कहा कि संगठन घोषणा से संबंधित सभी तरह की तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि अक्तूबर माह से ही संगठन को लेकर जद्दोजहद चल रही है। संगठन नहीं होने की वजह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी काफी निराशा है और इसकी झलक पार्टी के कार्यक्रमों में भी देखने को मिलती है, क्योंकि अधिकतर कार्यक्रमों में पहुंचे कार्यकर्ताओं की संख्या काफी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed