फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is negligence in hospitals regarding protection from Covid, people are careless, masks are missing.

Chandigarh News: कोविड से बचाव को लेकर अस्पतालों में लापरवाही का आलम, जनता बेपरवाह, मास्क नदारद

Sun, 24 Dec 2023 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
There is negligence in hospitals regarding protection from Covid, people are careless, masks are missing.
चंडीगढ़। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई है। ऐसे में संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए लोगों को मास्क पहने की सलाह दी जा रही है। खासतौर पर अस्पतालों में विशेष रूप से एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। इसके बावजूद लोग मानकों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में काफी संख्या में लोग बिना मास्क के पहुंच रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। जीएमएसएच- 16 की ओपीडी में सोमवार को काफी ज्यादा संख्या में मरीज और उनके परिजन बिना मास्क के नजर आए। शहर में संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए, स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में फ्लू जैसे रोगियों का परीक्षण करके निगरानी शुरू करने की योजना बना रहा है। विभाग कुछ दिन पहले ही पैन इंडिया ड्रिल के अंतर्गत केंद्र सरकार को बेड, ऑक्सीजन आदि की संख्या का डेटा भेजा है। जिसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अस्पतालों समेत पीजीआई और जीएमसीएच-32 के साथ ही निजी अस्पतालों में कोरोना के ऑक्सीजन और वेंटीलेटर के पर्याप्त बेड आरक्षित है। वही ऑक्सीजन का भी भरपूर स्टॉक उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता के अनुसार उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका रखें ध्यान

- सर्दियों के दौरान वायरस का संचरण आसान होता है क्योंकि यह छींक और खांसी से निकलने वाली बूंदों के माध्यम से होता है।

- यदि आप इन्फ्लूएंजा से पीड़ित हैं तो इधर-उधर न घूमें

- यदि तीन दिन के बाद भी बुखार कम न हो तो चिकित्सक से परामर्श लें

- कोशिश करें कि भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर जहां कोई वेंटिलेशन न हो, मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed