फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is a world beyond what the author has written to you: Dr. Devendra

लेखक ने जितना आपको लिख कर दिया उससे आगे भी एक दुनिया है : डॉ. देवेंद्र

Sun, 05 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
There is a world beyond what the author has written to you: Dr. Devendra
चंडीगढ़। लेखक ने जितना लिखकर दिया है उससे आगे भी एक दुनिया है जो आपको खोजनी है। यही नहीं पात्रों की वेशभूषा, मंच पर उनकी छोटी से छोटी गतिविधि जब जानने को मिली, तब जाकर कहीं पता लगा कि रंगमंच एक बहुत गहरी विधा है जिसके लिए समय और समर्पण दोनों चाहिए। यह बात टीएफटी रंग संवाद के दूसरे सत्र के 54वीं कड़ी के दौरान डॉ. देवेंद्र राज अंकुर ने टीएफटी के निर्देशक सुदेश शर्मा के साथ संवाद के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शायद यही वजह थी निर्देशन चुनने को प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय को चुना। गर्व से कह सकता हूं कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक होकर 1972 से लेकर आज 2022 तक इस कारवां को 50 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक होकर बाहर आया तो तीन चीजें अपने लिए तय की थी। पहली यह की नौकरी नहीं करनी है और केवल रंगमंच करते हुए अपनी रोजी रोटी कमाना है। दूसरा अपनी मर्जी का काम करना है जिससे हमें खुशी और शांति मिलती हो। तीसरा यह कभी किसी के पास जाकर अपनी ओर से काम के लिए आग्रह नहीं करना।
विज्ञापन

कॉलेज स्तर तक इतना ही पता था कि संवाद याद कर मंच पर बोलने को ही रंगमंच कहते हैं, लेकिन नाटक के संवादों के पीछे भी कोई अर्थ होता है इसकी हमें तनिक भी जानकारी नहीं थी। जब मोहन महर्षि और राम गोपाल बजाज सरीखे कलाकारों के सानिध्य में पहुंचे तो पता चला रंगमंच का वास्तविक अर्थ क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं डॉ. देवेंद्र राज अंकुर
डॉ. देवेंद्र राज अंकुर भारतीय नाट्य विद्यालय से स्नातक और पूर्व निर्देशक व संगीत नाटक अवार्डी है। अंकुर के निर्देशन में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू पंजाबी, बंगाली, तामिल, उड़िया, कन्नड़ और मलयालम की लगभग 500 से भी अधिक कहानियों, 20 से भी अधिक उपन्यास और 60 से भी अधिक नाटकों का मंचन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed