फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is a huge surge in demand for dry fruits on Dhanteras.

Chandigarh News: धनतेरस पर ड्राई फ्रूट्स की मांग में जबरदस्त उछाल

Mon, 13 Oct 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
There is a huge surge in demand for dry fruits on Dhanteras.
​डिजाइन डिब्बों में ड्राईफ्रूट के रेट 1200 से 1500 रुपये तक हैं। अमर उजाला
गिफ्ट पैक की बिक्री तीन गुना बढ़ी, कॉर्पोरेट ऑर्डर भी तेजी पर
विज्ञापन

300 से 3000 रुपये तक के पैकेट तैयार

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। धनतेरस नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक चरम पर है। इस बार ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट पैक की बिक्री में तीन गुना तक उछाल देखा जा रहा है। लोग पारंपरिक मिठाइयों की बजाय अब ड्राई फ्रूट्स को सेहतमंद गिफ्ट ऑप्शन के रूप में चुन रहे हैं।
इस समय बाजार में 300 से लेकर 3000 रुपये तक के गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। कारोबारी बताते हैं कि पैकिंग स्टाइल और डिब्बे की क्वालिटी के अनुसार कीमत तय होती है। कई पैक सिर्फ सजावट के कारण ही 1000 रुपये से ऊपर बिक रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 26 मार्केट के कारोबारी देवेंद्र कुमार के अनुसार, इस सीजन में कॉर्पोरेट बुकिंग, राजनीतिक कार्यालयों और व्यापारिक घरानों से सबसे ज्यादा मांग आ रही है। त्योहार से पहले डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए लोग पहले से ऑर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 रुपये से तैयार हो रहा गिफ्ट
सेक्टर 22 के व्यापारी विकास ने बताया कि उनके यहां 300 से 2000 रुपये तक के पैक तैयार हो रहे हैं, जिनमें 200 ग्राम से 2 किलो तक ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं। वहीं जुगल किशोर के अनुसार, सबसे ज्यादा मांग पारंपरिक थालीनुमा गिफ्ट पैक की है। कुछ आकर्षक बॉक्स पैक भी 1200 से 1500 रुपये तक बेचे जा रहे हैं।


कस्टमर रेट कम समझकर आ रहे, लेकिन माल महंगा
व्यापारी सुनील ने बताया कि ग्राहक जीएसटी में राहत की उम्मीद लेकर बाजार आ रहे हैं, लेकिन दरअसल माल की लागत बढ़ी है। उनका कहना है कि बिक्री का 90 फीसदी हिस्सा लोकल कस्टमर का है। रेट कम नहीं हुए ऊपर से ही महंगा माल मिल रहा है।

रेट लिस्ट ड्राई फ्रूट, प्रति किलो रुपये
काजू
1000
बादाम
800–1000
किशमिश
600–800
पिस्ता 1200
अंजीर 1200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed