फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There has been a huge decrease in the cases of Corona, now the administration can open rock garden and theater

कोरोना के मामलों में आई बेहद कमी, अब रॉक गार्डन और थिएटर खोल सकता है प्रशासन

Mon, 12 Jul 2021 11:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
There has been a huge decrease in the cases of Corona, now the administration can open rock garden and theater
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब यूटी प्रशासन शहरवासियों को अन्य रियायतें दे सकता है। प्रशासन अब रॉक गार्डन, थिएटर व कॉलेजों को खोलने का एलान कर सकता है। इस संबंध में फैसला लेने के लिए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

बैठक में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, डीजीपी संजय बेनीवाल समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में वीकेंड पर सुखना लेक पर जुट रही भारी भीड़ पर अंकुश लगाने के तरीकों पर भी चर्चा होगी। प्रशासक बदनौर ने पिछले मंगलवार को भी चेतावनी दी थी कि अगर सुखना लेक पर लोगों की जुट रही भीड़ कम नही हुई तो वह संपूर्ण प्रतिबंध भी लगा सकते हैं। प्र्रशासन ने कहा था कि कोरोना के तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। सुखना पर जुट रही भीड़ संक्रणण को फैलाने में बड़ा कारण साबित हो सकते हैं, क्योंकि लेक पर सिर्फ चंडीगढ़ के ही नहीं अन्य राज्यों के भी लोग पहुंचते हैं। पिछली बैठक में स्वीमिंग पूल खोलने के आदेश जारी किए गए थे। इस बार उम्मीद है कि थिएटर, रॉक गार्डन और कॉलेजों को खोला जा सकता है। हालांकि कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को भी खोला जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशासक बदनौर पिछले कई हफ्तों से शहरवासियों को राहत प्रदान कर रहा है। माना जा रहा है कि ये क्रम इस हफ्ते भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed