फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thefts on the rise in Morigate market, anger among shopkeepers

Chandigarh News: मोरीगेट बाजार में बढ़ीं चोरियां, दुकानदारों में रोष, दुकानदारों में रोष

Mon, 05 Jan 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Thefts on the rise in Morigate market, anger among shopkeepers
मनीमाजरा। मनीमाजरा के सबसे बड़े और पुराने मोरीगेट बाजार में दुकानों के बाहर से सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे व्यापारियों में भारी रोष है। आए दिन हो रही चोरियों के कारण दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रविवार को दुकान नंबर- 1315, सुरेश रेडियो के बाहर से एक व्यक्ति कीमती होम थिएटर उठाकर फरार हो गया। दुकानदार सुरेश कुमार के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे चोर भीड़ का फायदा उठाकर दुकान के बाहर रखा सामान लेकर भाग गया। इससे तीन दिन पहले पास की दुकान शिव बर्तन भंडार से प्रेशर कुकर चोरी होने की घटना भी सामने आई थी।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन के चेयरमैन व दुकानदार सतबीर गर्ग ने बताया कि बाजार में रोज चोरी की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को सोनू इलेक्ट्रिकल शॉप से हीटर चोरी हुआ जबकि रविवार को दुकान नंबर 1220/3 में एक व्यक्ति दुकान के अंदर से मोबाइल फोन चुरा ले गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

लगातार हो रही वारदातों को लेकर मोरीगेट बाजार के प्रधान प्रदीप बागरा, महाराजा अग्रवाल सेवा संगठन मनीमाजरा के चेयरमैन सतबीर गर्ग और प्रधान नेमचंद गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग न होने से चोर बेखौफ हैं। उन्होंने मनीमाजरा थाना प्रभारी से मांग की है कि दिन के समय बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, अन्यथा चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed