फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft nine and a half lakhs from pension account by pretending to bank message alert service

बैंक मैसेज अलर्ट सर्विस का झांसा देकर पेंशन खाते से उड़ाए साढ़े नौ लाख

Thu, 03 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
theft nine and a half lakhs from pension account by pretending to bank message alert service
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पेंशन खाते से रुपये की निकासी का संदेश मोबाइल पर प्राप्त करने की सेवा शुरू कराना एक महिला को महंगा पड़ गया। महिला ने इंटरनेट से बैंक का ग्राहक देखभाल केंद्र का नंबर तलाशा और उस पर फोन किया। यही गलती उन्हें भारी पड़ गई। थोड़ी देर बाद शातिर ठग ने फोन कर उन्हें बैंक का कर्मचारी बताया और एक लिंक भेजा और फिर ओटीपी पूछकर पेंशन खाते से 993099 रुपये उड़ा लिए। शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुनीता धवन ने बताया कि वह सेक्टर-23/डी निवासी हैं। उक्त सेक्टर स्थित पीएनबी बैंक में उनके माता-पिता का एकत्र पेंशन खाता है। बीते कुछ समय से पैसे निकलवाने के दौरान मोबाइल पर किसी भी तरह का कोई अलर्ट मैसेज नहीं आ रहा था। इसके बाद 27 नवंबर की शाम इंटरनेट के जरिए उन्होंने बैंक के ग्राहक देखभाल केंद्र का नंबर खंगालना शुरू किया लेकिन फोन नहीं लगा। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी का कर्मचारी बताकर कहा आपकी कैसे मदद कर सकता हूं। इसके बाद सुनीता ने उससे कहा कि उनके माता-पिता की उम्र 83 वर्ष है और उनके पेंशन खाते से रुपये की निकासी के दौरान कोई भी अलर्ट मैसेज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सुनीता ने उक्त शख्स से अपने पिता की भी बात करवाई। इसके बाद शातिर ने कहा कि वह उनके मोबाइल पर एक लिंक भेज रहा है। लिंक को खोलकर बैंक से संबंधित सभी जानकारियां भरनी पड़ेंगी। इसके बाद शातिर ने सुनीता से बैंक एटीएम कार्ड के नंबर के साथ-साथ पिन भी पूछ लिया। शिकायत में बताया गया कि शख्स ने उनके मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आने के बारे में कहा और सर्वर डाउन का झांसा देकर चार से पांच बार में ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उसने कहा कि मोबाइल मैसेज की सर्विस जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 30 नवंबर की रात उनके मोबाइल पर 2-2 लाख, 4,9999, 44000 और 49100 रुपये कटने के मैसेज आए। इस तरह उनकी कुल राशि 9,93099 कट गए। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता सुनीता ने मामले की सूचना साइबर सेल को दी। शिकायत पर साइबर सेल अब मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस बात की भी जांच की जा रही है कि जब किसी बैंककर्मी से उनकी बात ही नहीं हुई तो मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट कैसे शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed