{"_id":"685ad3df8c4ecc258d090ee5","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-in-the-head-when-he-could-not-get-drugs-chandigarh-news-c-70-1-spkl1012-103558-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशा न मिलने पर युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशा न मिलने पर युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। गांव कमालपुर में नशे की लत के शिकार एक व्यक्ति को नशा नहीं मिला तो उसने पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लाभ सिंह उर्फ हीरा (उम्र 37 साल) पुत्र सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। लाभ सिंह शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं।
मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि वह अपने पति लाभ सिंह उर्फ हीरा और बच्चों सहित ससुराल से अलग रहती थी। लाभ सिंह हीरा मियानी कस्बे में किराए पर जिम चलाता था और पिछले काफी समय से नशे का आदी था। कुलविंदर कौर ने बताया कि उसे कई बार नशा पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया गया था पर इसके बावजूद वह नशे की आदत नहीं छोड़ पा रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लाभ सिंह नशे की लत पूरी करने के बाद अपनी पत्नी से पैसे मांगने लगा और पैसे न मिलने पर पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुलविंदर कौर भागकर पास ही स्थित अपने ससुर के घर चली गई। इसी दौरान लाभ सिंह के पिता सरबजीत सिंह और माता सुरजीत कौर पुत्रवधू कुलविंदर कौर के साथ उनके घर आए और लाभ सिंह को समझाने की कोशिश की पर लाभ सिंह ने गुस्से में आकर घर के आंगन में पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली। सरबजीत सिंह ने पड़ोसियों की मदद से अपने बेटे लाभ सिंह को मौके पर सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी सहित मौके पर सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।