फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The woman reached the police station with the dead cock in her hand, sought justice

मरा मुर्गा हाथ में लिए थाने पहुंच गई महिला, मांगा इंसाफ

Sun, 23 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The woman reached the police station with the dead cock in her hand, sought justice
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में एक महिला मरे हुए मुर्गे को लेकर इंसाफ मांगने के लिए चौकी पहुंच गई। बापूधाम निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बापूधाम के ही रहने वाले एक शख्स ने उसके मुर्गे की ईंट मारकर हत्या कर दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत की गई है। बापूधाम निवासी पप्पू ने पुलिस को मुर्गे की मालकिन के खिलाफ बिना इजाजत मुर्गे को पालने और मुर्गे द्वारा उसकी डेढ़ वर्षीय नाती को चोंच मार घायल करने की शिकायत दर्ज करा दी। मुर्गे मारने के मामले में बापूधाम चौकी पुलिस भी हैरान थी कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करें। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

दरअसल बापूधाम चौकी पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए एक महिला द्वारा उसके मुर्गे को मार दिए जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती उससे पहले ही एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी मरे हुए मुर्गे को हाथों में लिए चौकी पहुंच गईं। बापूधाम कॉलोनी फेस- 3 की रहने वाली संजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ मुर्गे रखे हुए हैं। इसमें से एक जंगली मुर्गा घर के पास ही घूम रहा था। इस दौरान पास में ही रहने वाले पप्पू ने उसके मुर्गे की ईंट से मारकर हत्या कर दी। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए मुर्गे की हत्या करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसी बीच पप्पू भी अपनी बेटी और नाती के साथ चौकी पहुंच गया। उसने मुर्गे की मालकिन के खिलाफ शिकायत दे दी। हालांकि थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed