फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The wedding was next month, the thief broke the lock of the box and stole money

अगले माह थी शादी, चोर ने संदूक का ताला तोड़कर रुपये कर लिए चोरी

Tue, 23 Nov 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The wedding was next month, the thief broke the lock of the box and stole money
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी फेज-2 में घर में संदूक का ताला तोड़कर 42 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। चोरी करने के बाद आरोपी ने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 27 हजार रुपये और निकाल लिए। पीड़ित की गलती यह थी कि उसने एटीएम कार्ड के कवर पर पिन नंबर लिखा था। पीड़ित फयाज नाइक की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फयाज ने बताया कि उसकी अगले महीने 20 दिसंबर को शादी है। इसके लिए उसने रुपये जोड़े हुए थे। उसकी मां की मौत हो चुकी है। घर में वह अकेला कमाने वाला है। गनीमत यह रही कि घर में एक लैपटॉप भी रखा था, जिस पर आरोपी की नजर नहीं गई। बता दें दो दिन पहले सेक्टर- 26 पुलिस लाइन के अंदर से महिला कांस्टेबल की एक्टिवा से सोने के गहने चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर रुपये कटने का आया मैसेज, ठनका माथा
फयाज नाइक ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई इशफाक अहमद सेक्टर 26 सब्जी मंडी में काम करते हैं। दोनों भाई शनिवार रात को मंडी में काम पर चले गए थे। सुबह चार बजकर 14 मिनट पर फयाज नाइक के मोबाइल पर उसके एटीएम कार्ड से रुपये निकलने का मैसेज आया। इससे वह भौचक्का रह गया। उसने बैंक के कस्टमर केयर सेंटर पर कॉल की और अपने एटीएम से रुपये कटने के बारे में पूछा। इस पर फयाज को बताया गया कि हां एटीएम इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद फयाज ने एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया।
विज्ञापन

भाई ने बताया चोरी के बारे में
फयाज नाइक का चचेरा भाई इशफाक अहमद सोमवार सुबह साढे़ 10 बजे मंडी से काम कर घर पहुंचा। इशफाक ने नाइक को कॉल की और बताया कि घर के मुख्य दरवाजे का कुंडा और बेड के अंदर रखी संदूक का ताला भी टूटा पड़ा है। फयाज घर पहुंचा और देखा तो संदूक से 42 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने जीरकपुर में चार बार निकाले 27 हजार
फयाज ने बताया कि उसके एटीमए से चार बारी में 27 हजार रुपये निकाले गए हैं। यह रुपये जीरकपुर से निकले हैं। आरोपी एक बार 6 हजार, पांच बारी में चार-चार और एक बार हजार रुपये निकाले हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने एटीएम कार्ड के कवर पर पिन नंबर लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed