फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather is pleasant due to rain in the morning, the clouds will still prevail today

सुबह बारिश से मौसम सुहाना, आज भी छाए रहेंगे बादल

Wed, 22 Jun 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant due to rain in the morning, the clouds will still prevail today
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई और पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा। पिछले 24 घंटे में 4.1 एमएम बारिश हुई। इसके साथ ही 6 डिग्री तक पारा गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले कुछ दिनों से शहर का मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार का दिन सोमवार से भी ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब बुधवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। विभाग के अनुसार वीरवार से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। इसके बाद 29 जून के आसपास फिर बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मोहाली में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और पंचकूला में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed