{"_id":"61084b528ebc3e8431569817","slug":"the-water-level-of-sukhna-reached-1161-40-feet-flood-gate-is-opened-at-1163-chandigarh-news-pkl422240070","type":"story","status":"publish","title_hn":"1161.40 फुट पहुंचा सुखना का जलस्तर, 1163 पर खोला जाता है फ्लड गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1161.40 फुट पहुंचा सुखना का जलस्तर, 1163 पर खोला जाता है फ्लड गेट
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को हुई बारिश की वजह से सुखना लेक में जलस्तर बढ़ गया है। पानी खतरे के निशान से महज डेढ़ फुट दूर है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सुखना लेक पर अधिकारियों की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही पंजाब के साथ लगते एरिया के अधिकारियों को भी अलर्ट जारी कर दिया है।
सोमवार को सुखना का जलस्तर 1161.40 फुट दर्ज किया गया। करीब एक हफ्ते पहले तक जलस्तर 1156.60 फुट था। हालांकि, 1163 फुट पर पहुंचने के बाद ही सुखना के फ्लड गेट खोलने की नौबत आती है। यूटी प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुखना लेक के बढ़ते जलस्तर के चलते लेक पर विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। तीन शिफ्टों में एसडीओ भी तैनात किए गए हैं। बारिश होने के दौरान हर एक घंटे में सुखना के जलस्तर को नोट करने के साथ ही विभाग को सूचित किया जा रहा है।
बता दें कि अगर आने वाले दिनों में ज्यादा बारिश होती है और सुखना लेक का जलस्तर 1163 फुट पर पहुंचता है तो फ्लड गेट खोलने पड़ेंगे। विभाग ने गेट खोलने वाले कर्मियों की नियुक्ति भी कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने झील के बढ़ते जलस्तर को लेकर कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।