फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The truck collided with a trolley full of straw, the tractor broke

Chandigarh News: ट्रक ने भूसे से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, ट्रैक्टर दोफाड़

Tue, 06 Jun 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
The truck collided with a trolley full of straw, the tractor broke
जीरकपुर। पटियाला हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक एक भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बीच से टूटकर दोफाड़ हो गया। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है, जब भूसे से भरी ट्रॉली राजपुरा से जीरकपुर की तरफ जा रही थी। ट्रैक्टर चालक को हल्की-फुलकी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसे के दौरान ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और सारा भूसा सड़क पर फैल गया इससे सड़क ब्लॉक हो गई। इस कारण हाईवे से आने वाले ट्रैफिक को स्लिप रोड पर कन्वर्ट करना पड़ा। इससे जाम तो नहीं लगा लेकिन वाहन धीमी गति से चलते रहे और लोग को परेशानी झेलनी पड़ी क्योंकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से सीधा करने और सड़क से सारा मलबा हटाने में करीब 10 से 12 घंटे लगे। आठ घंटे तो सड़क बंद रखी गई। ट्रैक्टर चालक सतनाम सिंह निवासी गांव पबरी ने बताया कि वह सुबह 4 बजे राजपुरा से भूसा लेकर निकला और जीरकपुर में कंडा करवाने के बाद आगे कालका जाना था लेकिन जैसे ही करीब चार बजे उसने पेट्रोल पंप क्रॉस किया तो पीछे से आए एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और उसका ट्रैक्टर बेकाबू होकर रेलिंग से जा टकराया और दोफाड़ हो गया। इस कारण उसे चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

ओवरलोड होकर चलते हैं ट्रैक्टर

आसपास से गुजर रहे लोगों ने बताया कि यह ट्रैक्टर ओवरलोड होकर चलते हैं। इस कारण साइडों में कुछ भी दिखाई नहीं देता। हालांकि इस हादसे में ट्रैक्टर का कोई कसूर नहीं था क्योंकि वह एक साइड में जा रहा था लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। इस कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed