फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The trade deal marks India's strong return to the US market.

Chandigarh News: ट्रेड डील से अमेरिकी बाजार में भारत की दमदार वापसी

Wed, 04 Feb 2026 08:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
The trade deal marks India's strong return to the US market.
टेक्सटाइल निर्यात को मिला नया जीवन, शुल्क कटौती से बढ़ी प्रतिस्पर्धा
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। भारत-अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते से भारतीय टेक्सटाइल और परिधान उद्योग को बड़ी राहत मिली है। उत्तर भारत टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन (निटमा) ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिकी आयात शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने से भारत को अपने सबसे बड़े निर्यात बाजार में फिर से मजबूत प्रतिस्पर्धी बढ़त हासिल होगी।
निटमा के अध्यक्ष सिद्धार्थ खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग से हुआ यह समझौता भारतीय टेक्सटाइल उद्योग के लिए दीर्घकालिक स्थिरता, विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन

50% टैरिफ से उद्योग पर था भारी दबाव
निटमा के अनुसार अगस्त 2025 से अमेरिकी बाजार में 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होने के कारण भारतीय निर्यातकों पर भारी दबाव था। मुनाफे में गिरावट आई और कई अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने अस्थायी तौर पर अन्य देशों की ओर रुख कर लिया। अब शुल्क घटकर 18 प्रतिशत होने से भारत को वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों की तुलना में लगभग दो प्रतिशत की लागत बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग और रोजगार को मिलेगा संबल
शुल्क कटौती से घरेलू विनिर्माण क्षेत्र को तत्काल लाभ मिलने की उम्मीद है। जिन इकाइयों में उत्पादन घट गया था, वे दोबारा पूर्ण क्षमता पर लौट सकेंगी। इससे लाखों श्रमिकों की नौकरियां सुरक्षित होंगी और श्रम-प्रधान क्षेत्रों व एमएसएमई में नए रोजगार सृजित होंगे। साथ ही व्यापारिक अनिश्चितता कम होने से पीएम मित्रा पार्क जैसी योजनाओं में घरेलू और विदेशी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रमुख फायदे
-अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पाद फिर से प्रतिस्पर्धी।
-निर्यात ऑर्डरों में बढ़ोतरी की संभावना।
-उत्पादन, रोजगार और निवेश को नई गति।

100 अरब डॉलर का लक्ष्य होगा साकार
सिद्धार्थ खन्ना ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जैसे प्रमुख बाजारों में बेहतर पहुंच से भारत एक भरोसेमंद वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में उभरेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि 100 अरब डॉलर का टेक्सटाइल निर्यात लक्ष्य अब हासिल किया जा सकता है। निटमा ने स्पष्ट किया कि वह नीति निर्माताओं और उद्योग के साथ मिलकर इस कूटनीतिक सफलता को स्थायी औद्योगिक समृद्धि में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article