फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The third edition of Gully Cricket Tournament begins on April 20

Chandigarh News: गली क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण 20 अप्रैल से शुरू

Sat, 22 Mar 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The third edition of Gully Cricket Tournament begins on April 20
चंडीगढ़। गली क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण 20 अप्रैल से शुरू होगा। तीन सप्ताह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से यूटी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 11 मई को होगा। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन और चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर (आईपीएस) ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 में इस आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। नगर निगम, यूटी खेल, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग के नोडल अधिकारियों के साथ-साथ यूटीसीए के पदाधिकारियों- देविंदर शर्मा (सचिव), आलोक कृष्ण (कोषाध्यक्ष), रविंदर सिंह (संयुक्त सचिव) और अन्य ने प्रमुख रणनीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

संजय टंडन के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य टूर्नामेंट को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, जिसका लक्ष्य टी-10 लीग में भाग लेने वाली सबसे अधिक टीमों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। इस साल शहर भर में विभिन्न स्थानों पर अधिक लीग मैच खेले जाएंगे। लीग मैचों के अलावा एग्जीबिशन मैच भी खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed