फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The teacher remained standing on the mobile tower for the second day

दूसरे दिन भी मोबाइल टावर पर डटा रहा शिक्षक

Mon, 29 Nov 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The teacher remained standing on the mobile tower for the second day
चंडीगढ़। 180 शिक्षकों को नौकरी से हटाने के विरोध में सेक्टर-4 स्थित एमएलए हॉस्टल के सामने मोबाइल टॉवर पर चढ़ा शिक्षक रविवार को दूसरे दिन भी वहीं डटा रहा। पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउसमेंट करके शिक्षक स्वर्ण सिंह को समझाकर उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह टावर पर ही डटा रहा। इस दौरान मोबाइल टावर के पास पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें डटी रहीं। इसके अलावा हाइड्रोलिक मशीन भी मौके पर खड़ी है।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर-4 स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल के पास पंजाब का एक अनुबंधित शिक्षक पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ गया था। वह बार-बार एक ही बात दोहरा रहा है कि उसका वेतन 65 हजार से घटाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। जब चंडीगढ़ पुलिस ने उतारने की कोशिश की तो उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और टावर से कूदने की धमकी दी। वहीं, शिक्षा सचिव ने उससे फोन पर बात करके समस्या के समाधान का भरोसा दिया, लेकिन टीचर टावर पर डटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed