{"_id":"68d993f5402ccf13ff0fbabe","slug":"the-special-children-proved-through-their-brilliant-performance-that-they-are-no-less-than-anyone-chandigarh-news-c-16-pkl1043-831043-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्पेशल बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बता दिया कि वह किसी से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्पेशल बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बता दिया कि वह किसी से कम नहीं
विज्ञापन
चंडीगढ़। लायंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल और स्पेशल ओलंपिक्स भारत चंडीगढ़ के संयुक्त प्रयास से सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय स्पेशल ओलंपिक खेल उत्सव रविवार को संपन्न हो गया।
रविवार को गर्मी का मौसम भी विशेष एथलीटों के हौसलों को परास्त नहीं कर पाया। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। इस खेल उत्सव की खास बात यह रही की इसमें कोई भी फर्स्ट , सेकंड या थर्ड नहीं था, सभी प्रतिभागी बच्चे विजेता थे। सभी प्रतिभागी बच्चों को रविवार को समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य मेहमान जस्टिस विकास बहल की ओर से मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
समापन के मौके पर स्पेशल बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर यह साबित कर दिया कि वह भी किसी से कम नहीं। वहां उपस्थित लोगों ने उनका जमकर हौसला भी बढ़ाया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस विकास बहल बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज इस खेल उत्स्व में प्रतिभागी बच्चों में जो जोश देखने को मिला, उन्होंने वह आम अन्य खेलों में भी नहीं देखा।
विज्ञापन
लायंस क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष हरीश गोयल ने बताया कि दो दिवसीय इस खेल उत्सव 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और रिले रेस सहित कुल छह एथलेटिक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि इस खेल उत्सव के दौरान प्रतिभागी बच्चों में खेल भावना के साथ साथ साहस और दृढ़ संकल्प की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की सफलता के लिए लायंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के 10 सदस्यों और उनके परिवारों के साथ स्पेशल ओलंपिक्स भारत की 15 सदस्यीय टीम ने मिलकर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया।
इस खेल उत्सव में सोरम स्कूल, उम्मीद आशा किरण, साधना स्कूल ग्रिड, एएफएस 3 बीआरडी स्कूल, आशा स्कूल, डॉन बॉस्को, कार्मल कान्वेंट स्कूल, केंद्रीय विधालय स्कूल, पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 14 और बीपीएस आदि स्कूलों व संस्थाओं के स्पेशल बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने इस आयोजन के लिए स्पेशल ओलंपिक्स भारत की टीम की दिलप्रीत कौर सेखों (प्रेसिडेंट), सपना राणा, सैंडी राणा, प्रिया और प्रदीप डोगरा की ओर से दिए गए सहयोग को लेकर भी धन्यवाद किया।