फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The sky became clear, the hills of Shivalik were seen

आसमान हुआ साफ, दिखीं शिवालिक की पहाड़ियां

Sun, 09 Jan 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The sky became clear, the hills of Shivalik were seen
सेक्टर 17 में ठंड में घूमते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने शहर की फिजा में ताजगी घोल दी है। शनिवार को सुबह हुई हल्की बारिश के बाद दोपहर को धूप निकली और आसमान इतना साफ हुआ कि शिवालिक की पहाड़ियां दिखने लगीं। मटका चौक से शिवालिक की पहाड़ियों पर पड़ रही धूप को साफ-साफ देखा जा सकता था।
विज्ञापन

लोगों ने इस तस्वीर को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि शाम होते-होते मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। रात तक तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम 13.8 डिग्री रहा। रात साढ़े 8 बजे तक करीब 27 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed