फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The SKM will stage protests outside the homes of AAP and BJP leaders on February 22.

Chandigarh News: 22 फरवरी को आप व भाजपा नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन करेगा एसकेएम

Thu, 05 Feb 2026 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
The SKM will stage protests outside the homes of AAP and BJP leaders on February 22.
-बिजली-बीज बिल और बाढ़ मुआवजे को लेकर आर-पार की तैयारी
विज्ञापन

---अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 22 फरवरी को आम आदमी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया है। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मोर्चा बिजली बिल, प्रस्तावित बीज बिल और बाढ़ से हुए नुकसान के उचित मुआवजे की मांग को लेकर सरकारों पर दबाव बनाएगा।
किसान नेता हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 12 फरवरी को एसकेएम केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में शामिल होकर केंद्र सरकार के कार्यालयों का घेराव करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि संसद में बीज बिल पेश किया गया तो उस दिन काला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक टोल प्लाजा पर धरने देकर उन्हें फ्री कराया जाएगा। लक्खोवाल ने कहा कि पंजाब सरकार बिजली व बीज बिल पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही।
विज्ञापन

12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के साथ सड़क पर उतरेंगे
एसकेएम नेताओं ने कहा कि केंद्र की नीतियों के खिलाफ मजदूर-किसान एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और हड़ताल के दौरान आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान मोर्चा ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापारिक समझौते पर भी कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी तक ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed