फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The siege of PU VC is condemnable, teachers lit candles to improve the atmosphere

पीयू वीसी का घेराव निंदनीय, शिक्षकों ने माहौल बेहतर करने को मोमबत्तियां जलाईं

Fri, 03 Sep 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
The siege of PU VC is condemnable, teachers lit candles to improve the atmosphere
चंडीगढ़। पीयू वीसी प्रो. राजकुमार के हुए घेराव की शिक्षकों ने निंदा की है। उनका कहना है कि पीयू का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने लॉ ऑडिटोरियम के बाहर मोमबत्तियां जलाकर शांति व शैक्षणिक माहौल के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि सीनेट चुनाव के मतदान स्थल के बाहर ऐसा नहीं होना चाहिए था। अधिकारी, शिक्षक सुरक्षित रहें, ऐसा माहौल सभी को मिलकर बनाना होगा। साथ ही सभी निडर होकर काम कर सकें। पुटा पर भी शिक्षकों ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रार्थना में आना चाहिए था। पुटा शिक्षकों का संगठन है। शिक्षकों की आवाज पर पदाधिकारियों को बाहर निकलना चाहिए था। अन्य शिक्षकों को भी इस प्रार्थना में भाग लेना चाहिए था, लेकिन संदेश को देखा जरूर, पर वह नहीं पहुंचे। जानकारों का कहना है कि कुछ शिक्षक आने का मन बना भी रहे थे, लेकिन वह इस डर से नहीं पहुंचे कि कहीं वह आगे टारगेट पर न आ जाएं। प्रभावशाली लोग उन्हें नुकसान न पहुंचा दें।
विज्ञापन

वर्जन---
हमें इस पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है। मीडिया के जरिए ही कुछ पता चला है। वैसे वीसी का रवैया ठीक नहीं है। पुटा की मांगों पर केवल आश्वासन देते हैं, लेकिन काम नहीं करते। छात्रों की मांगों को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए था। उनको सुनना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. अमरजीत सिंह नौरा, सचिव पुटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed