फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The shine of silk sarees is attracting young women

Chandigarh News: सिल्क साड़ियों की चमक युवतियों को कर रही आकर्षित

Sat, 01 Feb 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The shine of silk sarees is attracting young women
चंडीगढ़। सेक्टर-28 के हिमाचल भवन में शुक्रवार को फैब एशिया के साथ ही कश्मीर हाट प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें देशभर के अलग-अलग प्रदेशों के 70 से ज्यादा कारीगरों ने स्टाॅल लगाए हैं। प्रदर्शनी में एक तरफ जहां सिल्क साड़ियों की चमक युवतियों को आकर्षित कर रही है, वही कश्मीरी परिधानों पर उतारी गई बूटी भी बेहद पसंद आ रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में बंगलुरू सिल्क के साथ ही बनारसी सिल्क, मैसूर सिल्क, गडवाल सिल्क-कॉटन, नाइन यार्ड, ऑर्गेंजा सिल्क, पटोला और पैथनी साड़ियां ढेरों रेंज में उतारी गई हैं। कर्नाटक के कारीगर अहमद ने बताया कि बंगलुरू सिल्क अपनी सादगी, शुद्धता और रेशम की बनावट के लिए जाना जाता है। वहीं, बनारस के कारीगर शब्बीर अहमद का कहना है कि असली बनारसी सिल्क को देर तक उंगलियों से छूकर देखेंगे तो गर्माहट महसूस होगी। उन्होंने बताया कि इस समय युवतियों को बनारसी सिल्क काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि पिछले शादी के मौसम की खरीददारी चल रही है। वहीं, कश्मीर के कारीगरों ने अपने स्टॉल पर कश्मीरी हैंडलूम, सूट, शॉल, स्टॉल, शत प्रतिशत वूल, याक वूल, पशमीना शॉल की आकर्षक रेंज प्रदर्शित की हैं। यह प्रदर्शनी चार फरवरी तक सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article