{"_id":"589f68214f1c1b905237d075","slug":"the-promise-of-a-month-past-e-ticketing-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह का वादा, साल बीता पर नहीं शुरू हुई ई-टिकटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह का वादा, साल बीता पर नहीं शुरू हुई ई-टिकटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
साल बीता पर नहीं शुरू हुई ई-टिकटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने रॉक गार्डन में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए एक महीने में ई-टिकटिंग शुरू करने का दावा किया था, लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीत गया है अभी तक इस योजना को अमल में नहीं लाया जा सका है। हालांकि, इसके लिए यूटी प्रशासन ने तीन बार टेंडर निकाला पर किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई। इस कारण यह योजना अधर में लटक गई है।
बता दें कि दिसंबर 2015 में पद्मश्री नेकचंद के जन्म दिन पर यूटी प्रशासन और रॉक गार्डन सोसायटी ने दावा किया था पर्यटकों की सुविधा के लिए एंट्री और पार्किंग में ई-टिकटिंग की सुविधा लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा नेकचंद म्यूजियम, लाइट एंड साउंड म्यूजियम बनाए जाएंगे। सीसीटीवी कै मरे लगाए जाने थे, लेकिन इनका काम भी शुरू नहीं हो पाया। इसके अलावा पूरे रॉक गार्डन की लाइटिंग की जानी थी। ई-टिकटिंग नहीं शुरू होने के कारण पर्यटकों को अभी तक हाथ से पर्ची काट कर दी जा रही है।
कोई कंपनी आए तो उसे टेंडर दे देंगे
रॉक गार्डन की पार्किंग और एंट्री टिकट की ई-टिकटिंग के लिए तीन बार टेंडर निकाले गए, लेकिन कोई नहीं आई। अगर कोई कंपनी इस काम के लिए आती है तो उसे रॉक गार्डन का टेंडर दे देंगे।
विज्ञापन
-अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव, चंडीगढ़ प्रशासन