फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The practice of giving siropa in Gurdwara Sahibs will be stopped

Punjab: बंद होगी गुरुघरों में सिरोपा देने की प्रथा, इससे बचने वाला धन शिक्षा पर होगा खर्च, SGPC का फैसला

Fri, 05 Jan 2024 10:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jan 2024 10:45 PM IST
सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। अब गुरुघरों में सिरोपा देने की प्रथा बंद होगी। इससे होनी वाली बचत को सिख युवाओं के शैक्षाणिक विकास पर खर्च किया जाएगा। यह जानकारी एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने दी।

विज्ञापन
The practice of giving siropa in Gurdwara Sahibs will be stopped
एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार हुई कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में गुरुद्वारा साहिब में सिरोपे देने की प्रथा को बंद करने और इससे होने वाली वित्तीय बचत को सिख युवाओं के शैक्षणिक विकास पर खर्च करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के तहत सिरोपा देने के सामान्य प्रयोग पर रोक लगाते हुए इसे केवल धार्मिक हस्तियों, नगर कीर्तन के दौरान पांच प्यारों, रागियों और धार्मिक प्रचारकों तक ही सीमित कर दिया गया है।

विज्ञापन


एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी श्री अमृतसर से भी अपने यूट्यूब व फेसबुक चैनलों के माध्यम से गुरबाणी प्रसारित करने का भी निर्णय लिया है। इसे कमेटी ने मंजूरी दे दी है। धामी ने कहा कि संगत की गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में बहुत श्रद्धा है। यहां अपना वेब चैनल स्थापित कर सीधा गुरबाणी प्रसारण संगत तक नियमित रूप से पहुंचाया जाएगा। श्री हरमंदिर साहिब में आधुनिक तकनीक का साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा जिस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


धामी ने कहा कि बेअंत सिंह की बहू बीबी संदीप कौर को भी शिरोमणि कमेटी में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। कमेटी ने पिछले दिनों सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब में पुलिस द्वारा मर्यादा के उल्लंघन और जूतों के साथ गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने के मामले में एक रिपोर्ट सौंपी है। कार्यकारिणी कमेटी ने रिपोर्ट को जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के पास भेज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गुरुद्वारा साहिब पर एक हजार से अधिक गोलियां चलाई गईं। जांच कमेटी ने निहंग संगठनों के प्रमुखों समेत विभिन्न लोगों के बयान दर्ज किए हैं लेकिन सरकारी अधिकारी बयान देने से इनकार कर रहे हैं। डीसी ने एसजीपीसी की जांच कमेटी को बयान देने से इनकार कर दिया है। जबकि एसएसपी ने कई पत्रों और दौरों का जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को रिपोर्ट भेज दी गई है।

जल्द केंद्र सरकार से होगी बातचीत

बलवंत सिंह राजोआणा और अन्य बंदी सिंहों के मामले में गठित पांच सदस्यीय कमेटी की कार्रवाई के संबंध में धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री से बैठक के लिए समय मांगा गया था लेकिन उन्होंने गृह मंत्रालय से संपर्क करने को कहा है। इसके मद्देनजर उन्होंने अगली कार्रवाई शुरू करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की गई अपील के मद्देनजर 31 दिसंबर से 27 जनवरी तक का समय बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पांच सदस्यीय कमेटी पूरी लगन से काम कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही केंद्र सरकार से बातचीत होगी।

ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ के निधन पर जताया दुख

धामी ने कहा कि कार्यकारिणी कमेटी ने 17 जनवरी 2024 को तख्त श्री दमदमा साहिब में खालसाई जाहो-जलाल के साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा को भी अंतिम रूप दे दिया है। वैसे तो तख्त श्री पटना साहिब में गुरु साहिब की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाती है लेकिन संगत की भावनाओं के अनुरूप पंजाब में दसवें गुरु का गुरुपर्व राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह के अलावा 10 जनवरी को तख्त श्री केसगढ़ साहिब से विशाल नगर कीर्तन शुरू किया जाएगा जो श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग से होते हुए 16 जनवरी को तख्त श्री दमदमा साहिब में संपन्न होगा। तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार और शिरोमणि कमेटी के पूर्व सदस्य ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed