फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The posts of mayor, senior deputy mayor and deputy mayor of BJP

भाजपा के होंगे मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद

Mon, 06 Jan 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
The posts of mayor, senior deputy mayor and deputy mayor of BJP
चंडीगढ़। इस बार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को भाजपा कोई टिकट नहीं दे रही है। ऐसे में महिला मेयर के साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। उसके बाद नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 10 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा और संगठन मंत्री दिनेश कुमार ने पार्षदों से एक-एक कर भाजपा के दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया था। उसके बाद दिल्ली चले गए थे। रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक कर उन्होंने पूरी रिपोर्ट सौंपी। सूत्रों के मुताबिक, मेयर पद के लिए नाम प्रदेश भाजपा प्रभारी व संगठन मंत्री ने पार्षदों की फीडबैक के बाद ही तय कर लिया था। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को संक्षेप में पूरी रिपोर्ट देकर अंतिम मुहर लगवा ली गई है। चूंकि पार्टी में बगावत न हो इसलिए दिल्ली से ही नाम की घोषणा की योजना बनाई गई थी। सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम को संगठन मंत्री बंद लिफाफा लेकर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। अब सोमवार को सुबह प्रदेश अध्यक्ष मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। उसके बाद तत्काल नामांकन पत्र भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

शाह का स्पष्ट निर्देश, बगावत बर्दाश्त नहीं
मेयर प्रत्याशी का नाम तय होने के बाद पार्टी में बगावत न हो, इसके लिए भी संगठन मंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बगावत करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हाल ही में माहौल ऐसा बनाया गया है कि तीन दावेदारों में से जिसके नाम की घोषणा हुई है, अन्य दो विरोध में क्रॉस वोटिंग कराएंगे। हालांकि इसे लेकर तीनों ही दावेदारों ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी हाईकमान का आदेश मान्य होगा, लेकिन वर्ष 2018 और 2019 के मेयर चुनाव को देखते हुए भाजपा पूरी सावधानी बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुमत के बावजूद प्रत्याशी के नाम घोषणा में छूट रहे पसीने
नगर निगम में वर्तमान में कुल 26 पार्षद हैं। एक सांसद का वोट का है। इसमें से 20 भाजपा के और एक अकाली दल का पार्षद है। वहीं कांग्रेस के पांच पार्षद हैं। मेयर पद पर बहुमत साबित करने के लिए प्रत्याशी को 14 वोट हासिल करने होते हैं। वर्तमान में भाजपा के पास अकाली दल और सांसद का वोट मिलाकर कुल 22 वोट हैं। ऐसे में भाजपा प्रचंड बहुमत से अपने प्रत्याशी को जिता सकती है, लेकिन बगावत का डर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने में भाजपा पदाधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं।

जो पार्टी का निर्देश होगा आगे वही करेंगे
इस संबंध में शिअद के सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह ने कहा कि प्रभात झा से मिलकर फिर से सीनियर डिप्टी मेयर का पद देने के लिए कहा था। चूंकि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन है। अकाली दल की ओर से एक मात्र मैं ही पार्षद हूं। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से बात करेंगे। पार्टी की ओर से जो निर्देश होगा आगे का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed